Himachal Weather Report
इंडिया न्यूज़, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल में अचानक मौसम (weather) बदलाव का रूप ले सकता है। जानकारों की माने तो 13 से 15 मार्च तक हिमाचल में अंधड़ चलने की संभावना है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही प्रदेश में कई इलाकों में अंधड़ के साथ बारिश और बर्फबारी की होने का भी अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चालते मौसम में बदलाव के ये पूर्वानुमान लगाए जा रहे है।
वहीं, 16 मार्च को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 13 मार्च से 15 समय अवधि में जिले में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम में बदलाव के मद्देनजर मौसम विज्ञान केंद्र ने सभी नागरिकों एवं पर्यटकों को अधिक ऊंचाई वाले इलाको में ट्रैकिंग न करने के लिए कहा है। इसके साथ ही लोगों को अपने घरों में सुरक्षित स्थानों पर रहेने के लिए कहा है।
उधर, मनाली-केलांग नेशनल हाईवे पर रविवार शाम को अटल टर्नल से स्नो गैलरी धुंधी में दो बार हिमस्खलन हुआ। इस वजह से करीब एक-एक घंटे से भी ज्यादा वाहन फंस रहें। कई पर्यटक हिमस्खलन की वजह से बीच में ही फंस गए है। सीमा सड़क संगठन ने सड़क से बर्फ हटाने का काम शुरू किया। जिसके बाद सड़क से बर्फ हटाने में करीब एक घंटे से भी ज्यादा का समय लगा। गनिमत ये रही कि जिस वक्त हिमस्खलन हुआ उस वक्त तक सड़क पर कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, वरना एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
इसे भी पढ़े- Himachal News: हिमाचल लोक सेवा आयोग की परीक्षा में गै़रहाज़िर रहा अभ्यार्थी, लेकिन हो गया पास, क्या है पूरा मामला
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…