होम / हिमाचल के नयनादेवी में बनेगा प्रदेश का पहला स्काई ग्लास वॉक ब्रिज

हिमाचल के नयनादेवी में बनेगा प्रदेश का पहला स्काई ग्लास वॉक ब्रिज

• LAST UPDATED : September 3, 2022

इंडिया न्यूज, Himachal Pradesh: हिमाचल के नयनादेवी में जल्द ही विदेशों जैसा नजारा देखना संभव होने वाला हैं। करीब 9 महिनों में हिमाचल का पहला स्काई ग्लास वॉक ब्रिज बनकर तैयार हो जाएगा। इस ब्रिज से पहले बिहार के नालंदा में ऐसा ब्रिज बना हुआ है। बताया जा रहा है कि ये ब्रिज नयनादेवी मंदिर के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को ही नहीं, बल्कि प्रदेश में घूमने आने वाले पर्यटकों को भी आकर्षित करेगा।

70 फीट लंबे और 15 फीट चौड़ा होगा ब्रिज

पुल को बनाने का पूरा खर्चा मंदिर न्यास करेगा। रैपिड एंड रोपवे सिस्टम डेवलपमेंट ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन शिमला ने इसके टेंडर जारी कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, मंदिर की गुफा के पास बनने वाले 70 फीट लंबे और 15 फीट चौड़े इस ब्रिज की कीमत पांच करोड़ नौ लाख रुपये तक होने वाली हैं।

पुल के टेंडर में सही लागत भरने के बाद 15 दिन के भीतर इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह ब्रिज बनने के बाद नयनादेवी क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा। इससे धार्मिक पर्यटन के साथ अन्य गतिविधियों में भी बढ़ावा होगा। जिला प्रशासन ने फॉरेस्ट कंजरवेशन एक्ट प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के सोलन में टोमेटो फ्लू के 2 मरीज होने की शंका

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox