होम / HP Assembly monsoon session: इस बार देरी से हो सकता है प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, सितंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में होने की उम्मीद

HP Assembly monsoon session: इस बार देरी से हो सकता है प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, सितंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में होने की उम्मीद

• LAST UPDATED : August 10, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), HP Assembly monsoon session, Himachal: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र इस बार देरी से हो सकता है। इस सत्र के सितंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में बुलाए जाने के आसार हैं। पिछली बार मानसून सत्र 10, 11, 12 और 13 अगस्त को हुआ था। इस बार हिमाचल प्रदेश के प्राकृतिक आपदा की चपेट में आने के बाद यह अगले महीने तक सरक सकता है।

राज्य विधानसभा सचिवालय की ओर से इस सत्र को अगस्त के अंतिम सप्ताह या सितंबर के पहले हफ्ते में आयोजित करने का सुझाव दिया गया है। प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ से आई आपदा से निपटने में उलझी सरकार इस सत्र को जल्दबाजी में आयोजित नहीं करना चाहती है। मानसून का यह सत्र चार या पांच दिन का ही हो सकता है।

ये भी पढ़े- पुस्तकें हमारे जावन में एक रंग भरती और ज्ञान देती है, तो इस राष्ट्रीय पुस्तक प्रेमि दिवस पर खोजाए पुस्तकों की रंगीन दुनिया में

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox