3 Books Released हिमाचल राज्यपाल ने शीतोष्ण फलों की बागवानी पर आधारित 3 पुस्तकों का किया विमोचन

3 Books Released हिमाचल राज्यपाल ने शीतोष्ण फलों की बागवानी पर आधारित 3 पुस्तकों का किया विमोचन

इंडिया न्यूज, शिमला :

3 Books Released : राज्पाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने रविवार को राजभवन में फल विज्ञान विभाग, औद्योगिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी, हमीरपुर द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास परियोजना के तहत शीतोष्ण फलों की बागवानी एवं कृषि से संबंधित नवीनतम तकनीकी जानकारी पर आधारित 3 पुस्तकों का विमोचन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यह पुस्तकें प्रदेश एवं देश के अन्य भागों में इन फलों की खेती करने वाले किसानों तथा बागवानी विषय में शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए सुलभ व्यवहारिक ज्ञान से परिपूर्ण हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जलवायु विभिन्न प्रकार के फलदार पौधों की खेती के लिए उपयुक्त है। यहां पर उपोष्ण जलवायु से लेकर विशेष शीतोष्ण जलवायु पाया जाता है, जोकि बागवानी के व्यापक आधार को दर्शाता है।

राज्यपाल ने कहा कि बागवानी को यहां पर एक मुख्य व्यवसाय के रूप में अपनाया जा रहा है जोकि कृषि क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा और संतुलित पोषण के लिए महत्वपूर्ण है।

हिमाचल प्रदेश के निचले पर्वतीय क्षेत्रों में सरकार द्वारा किए जा रहे बागबानी क्षेत्र के प्रसार में अमरूद एवं लीची पर आधारित यह दोनों पुस्तकें निश्चित तौर पर किसान बागवानों के लिए मार्गदर्शन का कार्य करेंगी।

उन्होंने कहा कि पुस्तकों में दी गई जानकारी से इन फसलों की उत्पादन एवं उत्पादकता तथा किसानों की शुद्ध आय की बढ़ौतरी में सहायक होंगी।

पहली पुस्तक पर्वतीय क्षेत्रों में अमरूद की खेती जिसके लेखक डा. सोम देव शर्मा, डा. विकास कुमार शर्मा, डा. केके श्रीवास्तव एवं डा. शैलेंद्र कुमार यादव हैं।

इस पुस्तक में हिमाचल प्रदेश के शीतोष्ण क्षेत्रों में अमरूद की खेती की आधुनिक नवीनतम तकनीकी पर विस्तृत जानकारी दी गई है।

दूसरी पुस्तक पर्वतीय क्षेत्रों में लीची की खेती शीर्षक से प्रकाशित की गई है जिसका लेखन डा. सोम देव शर्मा एवं डा. विकास कुमार शर्मा द्वारा किया गया है।

एक अन्य पुस्तक कृषि में आत्मनिर्भरता-ग्राम स्वावलंबन एवं सतत विकास शीर्षक से प्रकाशित है जिसके लेखक डा. सोम देव शर्मा, डा. विकास कुमार शर्मा एवं डा. आशुतोष हैं।

यह पुस्तक मुख्य रूप से पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक संरचना पारिस्थितिकी, जलवायु तथा प्राकृतिक संसाधनों के दृष्टिगत उपयुक्त कृषि एवं कृषि से संबंधित विविध आयामों की तर्कसंगत और पर्यावरण सम्मत समन्वित खेती के चिंतन को इंगित करती है।

भारतीय किसान संघ के प्रदेश संगठन मंत्री हरि राम भी उपस्थित थे। 3 Books Released

Read More : Municipal Corporation Shimla Elections माकपा ने बनाई नगर निगम शिमला के चुनाव की रणनीति

Read More : Mobile Dental Van हिमाचल सीएम ने मोबाइल डेंटल वैन को दिखाई हरी झंडी

Read More : Book Released एचपी सीएम ने आशाओं भरा सफर पुस्तक का किया विमोचन

Read More : Student Parent Forum शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशानुसार तुरंत हों अभिभावकों की आम सभाएं

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago