होम / HP Police Recruitment 2024: पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला,आयु सीमा मिलेगी इतनी छूट

HP Police Recruitment 2024: पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला,आयु सीमा मिलेगी इतनी छूट

• LAST UPDATED : July 22, 2024

India News HP ( इंडिया न्यूज ),HP Police Constable Recruitment 2024: हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 1,226 पदों पर होने वाली भर्ती में युवाओं को अधिकतम आयु सीमा में एक वर्ष की छूट मिलेगी। कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार पुलिस मुख्यालय की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। कांस्टेबल भर्ती लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जाएगी। इस संबंध में आयोग को प्रस्ताव भेजा गया है।

Read More: Punjab Crime: नशे से दो युवक की मौत, तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस की रेड, कई हिरासत में

जानें किन्हें मिलेगा फायदा

अब कांस्टेबल भर्ती के लिए सामान्य अभ्यर्थी 18 से 26 वर्ष, अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), गोरखा और प्रतिष्ठित खिलाड़ी 18 से 28 वर्ष तथा होमगार्ड 20 से 29 वर्ष के अभ्यर्थी पात्र होंगे। भर्ती में अभ्यर्थियों की आयु सीमा की गणना एक जनवरी 2024 के आधार पर की जाएगी। भर्ती में अब महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया गया है। पहले महिलाओं के लिए 25 प्रतिशत आरक्षण था।

इस बार लोकसेवा आयोग के जरिये होगी पुलिस भर्ती

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले हुई कैबिनेट बैठक में कांस्टेबल भर्ती में अभ्यर्थियों को एक बार के लिए अधिकतम आयु सीमा में एक साल की छूट देने का फैसला लिया गया था। पिछली पुलिस भर्ती के दौरान पेपर लीक का मामला सामने आया था, इसलिए इस बार पुलिस विभाग ने लोक सेवा आयोग के जरिए भर्ती परीक्षा कराने का फैसला लिया है। इस बार ग्राउंड टेस्ट में 100 मीटर दौड़ को भी शामिल किया गया है। वहीं, पुलिस ट्रेनिंग के बाद चयनित अभ्यर्थियों को चार सप्ताह का कमांडो कोर्स भी कराया जाएगा।

Read More: Himachal News: 40 मौतें, 337 करोड़ का नुकसान, हिमाचल में मानसून ने मचाई भयंकर तबाही

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox