HP Politics: कंगना रनौत के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाए गो बैक नारे, दलाई लामा पर टिप्पणी का विरोध

India News HP (इंडिया न्यूज),HP Politics: आरोप है कि कंगना ने बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसका विरोध किया गया। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प भी देखी गई।

क्या है मामला

कंगना रनौत पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ लाहौल-स्पीति में प्रचार के लिए पहुंची थीं। काजा में कार्यक्रम के बाद लौटते समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं की गाड़ियों को रोककर नारेबाजी शुरू कर दी।
झड़प के बाद बोले जयराम ठाकुर
इस घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन की अनुमति दी गई थी, जो असामान्य है। ठाकुर ने कहा कि वह इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे और कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार बौखलाहट में है और गलत राजनीति को बढ़ावा दे रही है। ठाकुर के मुताबिक, इस घटना में एक भाजपा कार्यकर्ता को भी चोट आई है।

दलाई लामा पर टिप्पणी का विरोध (HP Politics)
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कंगना ने पहले दलाई लामा पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके खिलाफ उन्होंने विरोध-प्रदर्शन किया। हालांकि, कंगना की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। ऐसे में आगे और क्या होगा, यह देखना बाकी है।

Also Read:

SHARE
Veshali Dhanik

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago