होम / HRTC Bus: पथ परिवहन निगम के BOD की हुई अहम बैठक, जानें यहां

HRTC Bus: पथ परिवहन निगम के BOD की हुई अहम बैठक, जानें यहां

• LAST UPDATED : July 23, 2024

India News HP (इंडिया न्यूज़), HRTC Bus: हिमाचल प्रदेश में HRTC बसों में महिलाओं को मिलने वाली 50% किराये की छूट को खत्म करने पर लगातार मांग की जा रही है। इस योजना के तहत बसों में महिलाओं को 50% छूट मिलती है।जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को पथ परिवहन निगम के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (BOD) की एक अहम् बैठक में यह मुद्दा उठाया गया, जिसमें उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी शामिल थे। बैठक में 297 नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद का फैसला लिया गया है, साथ ही निगम के खर्चे को कम करने पर भी चर्चा हुई। बता दें कि BOD ने कहा कि महिलाओं को मिलने वाली सब्सिडी को समाप्त करने पर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं सुनाया है। इस पर उप मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह मामला सरकार के स्तर में है।

Read More: Union Budget: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ऐलान, हिमाचल को बहुपक्षीय विकास सहायता के तहत मदद

सोशल मीडिया पर हलचल

जानकारी के अनुसार इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हलचल मची हुई है। वर्तमान में, महिलाओं को HRTC बसों में 50% किराये की छूट मिलती है, जो उनके लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा है। इसके अलावा, बस कंडक्टरों की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जल्द ही 357 चुने गए उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र भेजे जाएंगे। दूसरी तरफ बस संचालकों ने भी इस छूट को खत्म करने की मांग सामने रखी है। इस मामले पर जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि महिलाओं के लिए यह छूट जारी रहेगी।

Read More: Himachal Financial Crisis: राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर जयराम ठाकुर का CM सुक्खू पर तंज, कही ये बात

 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox