होम / HRTC: हिमाचल पथ परिवहन निगम ने बढ़ाया वोल्वो-एसी बसों का किराया, यात्रियों को नहीं मिलेगी स्मार्ट कार्ड की सुविधा

HRTC: हिमाचल पथ परिवहन निगम ने बढ़ाया वोल्वो-एसी बसों का किराया, यात्रियों को नहीं मिलेगी स्मार्ट कार्ड की सुविधा

• LAST UPDATED : April 17, 2023

HRTC: हिमाचल पथ परिवहन निगम ने लग्जरी बसों के किराए में बढ़ोत्तरी कर दी है। अब यात्रियों को वोल्वो व एसी बसों में सफर करना महंगा हो जाएगा क्योंकि लग्जरी बसों के किराए में दी जा रही 10 की छूट को निगम ने बंद कर दिया है। अब यात्रियों को पूरा किराया देना होगा। निगम की तरफ से प्रदेश के यात्रियों को किराए में पिछले पांच माह से दस फीसदी की छूट दी जा रही थी। आपको बता दें कि एचआरटीसी ने लग्जरी बसों में पहली अक्तूबर से लेकर 31 मार्च तक किराए में 10 फीसदी तक की छूट दी थी। जिसे एक अप्रैल से खत्म कर दिया गया है।

  • हिमाचल पथ परिवहन निगम ने लग्जरी बसों में छूट को किया खत्म
  • किराए मे 10 फीसदी की दी जा रही थी छूट
  • यात्रियों को देना होगा पूरा किराया

नहीं मिलेगी स्मार्ट कार्ड की सुविधा

हिमाचल पथ परिवहन निगम की लग्जरी बसों में यात्रियों को मिलने वाली स्मार्ट कार्ड की सुविधा को भी बंद कर दिया गया है। वहीं, यात्रियों ने प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन से मांग की है कि लग्जरी बसों में दस फीसदी की छूट पूरे वर्ष तक दिया जाए। हमीरपुर डिपो से दो वोल्वो की बसें रात आठ बजे और रात नौ बजे दिल्ली के रूट पर चलाई जाती है। जबकि पालमपुर डिपो की वोल्वो बस रात साढ़े नौ बजे दिल्ली के लिए चलती है। हमीरपुर से चंडीगढ़ एसी बस सुबह 4:45 बजे, हमीरपुर से चंडीगढ़ एसी बस सुबह 5:20 बजे और हमीरपुर से चंडीगढ़ के लिए एसी बस सुबह 6:00 बजे रवाना होती है।

इतना देना होगा किराया

निगम की बसों पर यात्रा करने वाले यात्रियों से 31 मार्च से पहले हमीरपुर से दिल्ली का किराया 1091, हमीरपुर से चंडीगढ़ का किराया 596 रुपए प्रति सवारी लिया जाता था। अब दिल्ली के यात्रियों को वोल्वो बसों में 119 रुपए और चंडीगढ़ के यात्रियों को 66 रुपए अधिक देने होंगे। जबकि एसी बस में हमीरपुर से चंडीगढ़ का किराया 406 रुपए वसूला जाता था। अब यात्रियों को पहली अप्रैल से हमीरपुर से दिल्ली वोल्वो बस का किराया 1210 रुपए, हमीरपुर से चंडीगढ़ का किराया 662 रुपए देना पड़ रहा है। जबकि हमीरपुर से चंडीगढ़ एसी बस का 450 रुपए किराया वसूला जा रहा है।

इसे भी पढ़े- MC Shimla Election: बीजेपी नेता ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- जनता से गारंटी के नाम कर रही विश्वासघात

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox