होम / Human Trafficking: लड़कियों की तस्करी के मामले में दो गिरफतार, शादी कर देश के विभिन्न क्षेत्रों में बेचा

Human Trafficking: लड़कियों की तस्करी के मामले में दो गिरफतार, शादी कर देश के विभिन्न क्षेत्रों में बेचा

• LAST UPDATED : July 24, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Human Trafficking, Himachal: असम में निर्धन लड़कियों की  तस्करी के मामले में गिरफ्तार हुआ एक जोड़ा। पालमपुर और जयसिंहपुर के उपमंडल के दो लोंगो की शादी असम में करवाना चाहता था। यह दोनों लोग भी आरोपी जाड़े के साथ असम गे थे, जहां से इन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया। जानकारी है कि आरोपी महीला केे भाई की शादी भी असम में ही हुई है।

असम में जान-पहचान के जरिए करा यह अपराध 

सूत्रों के अनुसार, आरोपी जोड़े की असम में कुछ लोगों से जान पहचान है। जिनके जरिए वो वहां की गरीब लड़कियों को यहां लाकर उनकी शादी करवाता था।  जानकारी के मुताबिक, आरोपी जोड़ा पालमपुर और जयसिंहपुर उपमंडल के दो निवासीयों की शादी भी असम की रहने वाली लड़कियों के साथ करवाना चाहते थे।

हांलाकि, जोड़ इन दोंनो को भी अपने साथ असम लेकर गया था। परंतु शादी से पहले ही इन दोनों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि असम के ही एक व्यक्ति ने पुलिस के इस जोडे़ की सूचना दी थी।

असम में हुई थी भाई की शादी

बताया जा रहा है कि आरोपी महिला ने दूसरी शादी की है और उसके भाई की शादी भी असम में ही हुई है। पालमपुर क्षेत्र से संबंध रखने वाले जोड़े के साथ अन्य गिरफ्तारीयों पर आरेप लगा है कि वे असम क्षेत्रों में गरीब घर की लड़कियों के उनके घरवालो को थोड़े पैसे देकर खरीद लेते थे, और फिर उन लड़कियों को विभिन्न क्षेत्रों में बेच दिया करते थे।

भवारना के थाना अधिकारी केहर सिंह ने सूचित किया कि पुलिस ने मामले की जांच आरोपी जोड़े के गांव में जाकर करी है, परंतु अभी तक वहां पर उनके खिलाफ कोई मामला नहीं आया है। फिर भी पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है।

ये भी पढ़े- एचपीएमसी आज से खरीदेगी पराला,परवाणू और सोलन से सेब, अधिकारियों द्वारा लगाई जाएंगी बोलियां

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox