IIFA Awards 2023 में धमाल मचाएंगे ये बॉलीवुड सितारे

इंडिया न्यूज, IIFA Awards 2023: अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) सप्ताहांत और पुरस्कारों का 23वां संस्करण, यस द्वीप, अबू धाबी में 10 और 11 फरवरी 2023 को आयोजित किया जा रहा है। इस IIFA Awards 2023 का आयोजन संस्कृति और पर्यटन विभाग अबू धाबी (DCT अबू धाबी) और अबू धाबी के इमर्सिव डेस्टिनेशन और अनुभवों के प्रमुख निर्माता मिरल के सहयोग से किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) यस द्वीप, अबू धाबी में एक बार फिर सभी का दिल जीतने के लिए वापस आ रहा है।

IIFA 22वें संस्करण में 17 देशों के मीडिया रहे शामिल

गौरतलब है कि इस वर्ष आईफा के 22वें संस्करण में सुपरस्टार सलमान खान, रितेश देशमुख, मनीष पॉल और कई प्रतिभाओं की ओर से यस द्वीप, अबू धाबी में शानदार प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान वेन्यू दुनियाभर के प्रशंसकों द्वारा खचाखच भरा रहा। तीन दिवसीय पुरस्कार सप्ताहांत में 17 देशों के 350 से अधिक मीडिया ने और 20,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

इस बार भी सलमान खान, वरुण धवन, करण जौहर बनेंगे कार्यक्रम का हिस्सा

दुनियाभर के हितधारकों, प्रशंसकों और मीडिया की मांग की पर एक बार फिर IIFA के 23वें संस्करण को फरवरी 2023 में यस द्वीप, अबू धाबी में आयोजित किया जाएगा। इस बार भी आगामी संस्करण पहले से अधिक मनोरंजनयुक्त होगा, क्योंकि सलमान खान (Salman Khan), वरुण धवन (Varun Dhawan), करण जौहर (Karan Jouhar), कृति सनोन सहित अन्य लोगों का अदाकारी देखने को मिलेगा।

बता दें कि भारत और अबू धाबी के बीच कई दशकों से मजबूत सांस्कृतिक और वाणिज्यिक संबंध रहे हैं। IIFA वीकेंड एंड अवार्ड्स एकजुटता और सकारात्मकता का उत्सव होगा। IIFA 2023 भारतीय सिनेमा में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं का एक भव्य उत्सव होगा, जो कि एक मंच पर वैश्विक गणमान्य व्यक्तियों, अंतर्राष्ट्रीय मीडिया, प्रशंसकों और दुनिया भर के फिल्म उत्साही लोगों को एक साथ लाएगा।

खरीद सकेंगे आज से टिकट

तीन दिनों तक चलने वाले सबसे बड़े पुरस्कार समारोह के लिए दुनियाभर के लोग अब 30 सितंबर 2022 से https://www.etihadarena.ae/en/ पर टिकट खरीद सकते हैं। मूल्य सीमा 100 एईडी से शुरू होकर 1500 एईडी तक है। उत्सव के लिए टिकट खरीदने का अवसर https://www.etihadarena.ae/en/box-office पर भी मिल सकता है या आप www.yasisland.ae पर भी जाकर इसे खरीद सकते हैं।

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago