होम / Budget Discussion in Himachal हिमाचल में बजट चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष ने गिनाई एक-दूसरे की कमियां

Budget Discussion in Himachal हिमाचल में बजट चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष ने गिनाई एक-दूसरे की कमियां

• LAST UPDATED : March 7, 2022

Budget Discussion in Himachal हिमाचल में बजट चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष ने गिनाई एक-दूसरे की कमियां

इंडिया न्यूज, शिमला :

Budget Discussion in Himachal : हिमाचल प्रदेश के वर्ष 2022-23 के बजट पर सोमवार को लगातार दूसरे दिन चर्चा जारी रही। चर्चा के दूसरे दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने एक-दूसरे की कमियां गिनाकर राजनीतिक हमले बोले। सत्ता पक्ष के सदस्यों ने जहां बजट का गुणगान किया, वहीं विपक्षी सदस्यों ने यह कहते हुए इसका विरोध किया कि बजट में कुछ भी नया नहीं है और पूंजीगत व्यय में सरकार ने भारी कमी कर दी है।

  • वन मंत्री राकेश पठानिया ने बजट का समर्थन करते हुए कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह पर जबरदस्त राजनीतिक हमले बोले। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह ईडी मामले में आरोपी हैं इसलिए वह दूसरों पर सीमा में रहकर आरोप लगाएं क्योंकि वह जमानत पर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विक्रमादित्य सिंह में रजवाड़ाशाही कूट-कूट कर भरी हुई है। पठानिया ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा आबकारी विभाग में बनाई गई कार्पोरेशन के कारण प्रदेश को 170 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्पोरेशन भी विक्रमादित्य सिंह के कहने पर बनाई गई थी और उन्होंने शैडो मंत्री के रूप में इस कार्पोरेशन को चलाया।

  • कांग्रेस सदस्य आशीष बुटेल ने कहा कि बजट में मनोरंजन और शेर-ओ-शायरी के अलावा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक बहुत खराब हो चुकी है। जनता का पेट शेर-ओ-शायरी से नहीं भरने वाला। उन्होंने कहा कि बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवेलपमेंट, बेरोजगारी और कर्मचारियों के लिए कुछ नहीं कहा गया है। अच्छा होता कि मुख्यमंत्री इसमें उल्लेख करते और बताते कि इन वर्गों के लिए क्या होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने 4 साल में कई ऐसी योजनाओं की घोषणा की जोकि आज दिन तक शुरू नहीं हो पाई। बुटेल ने कहा कि बीते 4 सालों में 69 एनएच पर 1 इंच भी काम नहीं हुआ। बुटेल ने कहा कि कर्ज को लेकर सीएम गलत जानकारी दे रहे हैं कि कांग्रेस ने 28 हजार करोड़ का कर्ज लिया, जबकि पूर्व में बजट बुक में ही बताया गया कि कांग्रेस ने 18 हजार 800 करोड़ का लोन लिया था। वह लोन कैपिटल ग्रोथ के लिए था मगर वर्तमान में सरकार कर्ज से अपने खर्च पूरे कर रही है और कैपिटल ग्रोथ के लिए कुछ नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिए गए लैपटाप में कमियां पाए जाने का मुद्दा भी उठाया और इसकी जांच की मांग भी की।

  • राम लाल ठाकुर ने कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से निपटने में यह सरकार असफल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने आंकड़ों में इतने ज्यादा नल कनेक्शन दे दिए हैं जितने यहां परिवार भी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब जीडीपी में ग्रोथ हो रही है और रेवेन्यू सरप्लस हो रहा है तो सरकार कर्ज क्यों ले रही है।
  • भाजपा विधायक डा. राजीव बिंदल ने कहा कि बजट से हर वर्ग का फायदा हुआ है। प्रदेश में मोडल आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित किए गए हैं। पंचायती राज संस्थाओं व शहरी निकायों में जनता की सेवा कर रहे चुने हुए प्रतिनिधियों का मानदेय सरकार ने बढ़ाया है और अच्छी राशि उनको बढ़ाई गई हैं। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवी सहायता समूहों के लिए रिवाल्विंग फंड बनाकर सरकार ने महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया है।
  • बजट चर्चा में विनोद कुमार ने कहा कि उनकी सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि बजट में समाज के निचले वर्ग की विशेष रूप से चिंता की गई है। वहीं 60 वर्ष से ऊपर के हर नागरिक को पेंशन का लाभ दिया जा रहा है।

  • कांग्रेस सदस्य राजेंद्र राणा ने बजट को नीरस करार देते हुए कहा कि सत्ता पक्ष के विधायकों को भी ज्यादा मजा नहीं आया है। उन्होंने कहा कि पिछले साल के बजट में और इस बजट में लगभग वही आंकड़ें हैं और उनको घुमा-फिरा कर दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए बजट में कमी हो रही है जोकि प्रदेश की सेहत के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता ने सोचा था कि डबल इंजन की सरकार होगी तो डबल पैसा हिमाचल आएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ जिससे आम जनता को भी निराशा हुई है। Budget Discussion in Himachal

Read More : Guest Lecture at HP Central University औषधीय पौधों के संरक्षण का महत्व समझाया

Read More : INDIA NEWS JAN KI BAAT MOST ACCURATE EXIT POLL ON THE RESULT OF 5 STATES : 5 राज्यों के नतीजों पर इंडिया न्यूज-जन की बात का सबसे सटीक एग्जिट पोल

Read More : Civil Services Preliminary Examination will also be held in Dharamsala धर्मशाला में भी होगी सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा

Read More : Kirti Returned Safely from Ukraine धर्मशाला की कीर्ति धीमान यूक्रेन से सकुशल लौटी

Read More : Cabinet Decisions हिमाचल में 3 साल बाद मेधावियों को मिलेंगे लैपटाप

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox