होम / कांगड़ा जिला में 25 प्रत्याशियों ने वापिस लिए नामांकन पत्र, 91 उम्मीदवार विधायक बनने के लिए चुनावी मैदान में

कांगड़ा जिला में 25 प्रत्याशियों ने वापिस लिए नामांकन पत्र, 91 उम्मीदवार विधायक बनने के लिए चुनावी मैदान में

• LAST UPDATED : October 29, 2022

कांगड़ा जिला में 25 प्रत्याशियों ने वापिस लिए नामांकन पत्र, 91 उम्मीदवार विधायक बनने के लिए चुनावी मैदान में

  • अब 91 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

इंडिया न्यूज, धर्मशाला (Dharamshala-Himachal Pradesh)

विधानसभा के आम चुनावों को लेकर अब जिला कांगड़ा की 15 विधानसभा सीटों से 91 उम्मीदवार विधायक बनने के लिए चुनावी मैदान में हैं। आज शनिवार को विधानसभा चुनावों से नामांकन वापिस लेने की अंतिम तिथि तक पूरे जिले से 25 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापिस लिया।

इन प्रत्याशियों ने लिया नाम वापिस

विधानसभा चुनावों से नाम वापिस लेने वाले प्रत्याशियों में नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से नसीब सिंह, इंदौरा से कमल किशोर और विजय कुमार, ज्वाली से अमन कुमार और निखिल कुमार, देहरा से बलजीत सिंह, ईशान शर्मा, डॉ. केवल कृष्ण नन्दा, राकेश कुमार, पुनीता चम्बयाल और विजय कुमार शामिल हैं। वहीं ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से राम स्वरूप और गगन दीप, जयसिंहपुर से सरोज कुमारी, सतीश कुमार और सुरेश कुमार ने अपना नामांकन वापिस लिया, जबकि सुलह से प्रेम चन्द और सचिन राणा, नगरोटा से अनीता कुमारी, कांगड़ा से मोहिंद्र सिंह, शाहपुर से कर्ण परमार, धर्मशाला से अनिल कुमार और सुदेश राज, पालमपुर से राज कुमार तथा बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र से तिलक राज ने अपना नाम वापिस लिया।

कहां से कितने प्रत्याशी

जिला कांगड़ा के 15 विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में सबसे अधिक सुलह विधानसभा क्षेत्र से 9 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं सबसे कम नगरोटा और पालमपुर से केवल चार-चार प्रत्याशी ही चुनाव लड़ेंगे। अन्य विधानसभा क्षेत्रों की बात करें तो नूरपुर और ज्वाली से 5-5, देहरा, जसवां परागपुर, ज्वालामुखी, जयसिंहपुर, कांगड़ा, धर्मशाला और बैजनाथ विधानसभा क्षेत्रों से 6-6 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि शाहपुर और इंदौरा से 7-7 तथा फतेहपुर से 8 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रणबीर सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन, बसपा प्रत्याशी साली राम, आप प्रत्याशी मनीषा कुमारी एवं सुभाष सिंह डडवाल निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

इंदौरा विधानसभा क्षेत्र

इंदौरा से रीता देवी भाजपा प्रत्याशी, मलेंद्र राजन कांग्रेस प्रत्याशी, हंसराज बसपा प्रत्याशी, आप से जगदीश सिंह तथा निर्मल प्रसाद, मनोहर लाल और लक्ष्मण दास आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे।

फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र

विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर से भाजपा से राकेश पठानिया, कांग्रेस से भवानी सिंह पठानिया, बसपा से तिलक राज, आप से डॉ. राजन सुशांत तथा डॉ. अशोक सोमल, कृपाल सिंह परमार, संजय शर्मा और विजय कौंडल निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से संजय गुलेरिया, कांग्रेस से चन्द्र कुमार, बसपा से बीर सिंह, आप से बलदेव राज और हिमाचल जन क्रांति पार्टी से अरुण कुमार चुनाव लड़ेंगे।

देहरा विधानसभा क्षेत्र

विधानसभा क्षेत्र देहरा से रमेश चन्द धवाला भाजपा प्रत्याशी, डॉ. राजेशा शर्मा कांग्रेस प्रत्याशी, हरबंस सिंह बसपा प्रत्याशी, मनीष कुमार आप प्रत्याशी तथा होशियार सिंह और वरुण कुमार आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र

जसवां परागपुर से भाजपा से बिक्रम सिंह, कांग्रेस से सुरिंद्र मनकोटिया, बसपा से प्रेम चन्द, आप से साहिल चैहान तथा संजय पराशर और मुकेश कुमार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी रण में उतरेंगे।

ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र

ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से रविंद्र सिंह, कांग्रेस से संजय रतन, बसपा से सुशील कुमार, आप से होशियार सिंह भारती और आजाद प्रत्याशी के तौर पर सुनील कुमार तथा अतुल कौशल चुनाव लड़ेंगे।

जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र

जयसिंहपुर से रविंद्र कुमार धीमान भाजपा, यादवेंद्र गोमा कांग्रेस, संतोष कुमार आप, सुशील कुमार राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी तथा डॉ. केहर सिंह, और सुरिंद्र सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

सुलह विधानसभा क्षेत्र

विधानसभा क्षेत्र सुलह से भाजपा से विपिन सिंह परमार, कांग्रेस से जगदीश सिंह सपहिया, बसपा से सुरेश कुमार, आप से रविंद्र सिंह तथा निर्दलीय प्रत्याशी रेखा रानी, डॉ. स्वरूप सिंह राणा, जगजीवन पॉल, सुमन कुमार और चंद्र भान चुनाव लड़ेंगे।

नगरोटा विधानसभा क्षेत्र

नगरोटा से अरूण कुमार भाजपा, आर.एस. बाली कांग्रेस, उमा कांत आप तथा सिकंदर कुमार निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगे।

कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र

कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पवन काजल, कांग्रेस के सुरिंद्र कुमार, बसपा के विजय कुमार, आप के राज कुमार तथा निर्दलीय प्रत्याशी कुलभाष चन्द, मोहिंद्र सिंह और अमित वर्मा चुनाव लड़ेंगे।

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र

वहीं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से सरवीण चैधरी भाजपा, केवल सिंह कांग्रेस, बनारसी दास डोगरा बसपा, अभिषेक सिंह आप, आशीष शर्मा हिन्दू समाज पार्टी और रमेश कुमार तथा जोगिंद्र सिंह आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे।

धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र

धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में भाजपा से राकेश कुमार, कांग्रेस से सुधीर शर्मा, आप से कुलवंत सिंह राणा तथा निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चन्द शुक्ला, अभय कुमार अशोक और विपिन नेहरिया होंगे।

पालमपुर विधानसभा क्षेत्र

पालमपुर से त्रिलोक कपूर भाजपा, आशीष बुटेल कांग्रेस, सुरेश कुमार बसपा और संजय भारद्वाज आप से चुनाव लड़ेंगे।

बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र

विधानसभा क्षेत्र बैजनाथ से भाजपा के मुल्खराज, कांग्रेस के किशोरी लाल, बसपा के अजय कुमार, आप के प्रमोद चन्द, स्वाभिमान पार्टी के विशेष और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में गुरदास राम चुनाव लड़ेंगे।

यह होंगी महिला उम्मीदवार

इस बार जिला कांगड़ा से चार महिला प्रत्याशी विधानसभा जाने के लिए चुनावी रण में हिस्सा लेंगी। जिनमें नूरपुर से आप की मनीषा कुमारी, इंदौरा से भाजपा की रीता देवी, सुलह से आजाद प्रत्याशी रेखा रानी और शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की सरवीण चैधरी चुनाव लड़ेंगी।

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox