होम / थुनाग एसडीएम कार्यालय में 19 अक्टूबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भरेंगे अपना नामांकन पत्र

थुनाग एसडीएम कार्यालय में 19 अक्टूबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भरेंगे अपना नामांकन पत्र

• LAST UPDATED : October 17, 2022

इंडिया न्यूज, थुनाग, (In Thunag SDM Office) : थुनाग एसडीएम कार्यालय में 19 अक्टूबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपना नामांकन पत्र भर चुनाव मैदान में उतरेगें। मुख्यमंत्री ने अपने नामांकन तिथि अपने कुल पुरोहित से राय लेने के बाद निश्चित की है। मुख्यमंत्री के कुल पुरोहित के राय के अनुसार 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर थुनाग एसडीएम कार्यालय में अपना नामांकन पत्र भरेंगे।

इसके बाद कुथाह मेला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार को शाम तक दिल्ली से अपने घर तांदी पहुंच सकते हैं। इसके बाद बुधवार को सुबह सबसे पहले शिकारी माता जोगणी, फिर कुल देवी बगलामुखी और देवता विष्णु मतलोड़ा से आशीर्वाद लेने के बाद वह नामांकन करने के लिए एसडीएम आफिस थुनाग जाएंगे।

यहां पर नामांकन के बाद कुथाह में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का अपने ईष्ठ देवी देवताओं में गहरा विश्वास है और उन पर देवताओं का भी खासा आशीर्वाद माना जाता है। यही कारण है कि देवी देवताओं का आशीर्वाद लेने के बाद वह नामांकन करेंगे।

सीएम कुथाह मैदान को मानते हैं शुभ

मुख्यमंत्री कुथाह मैदान को अपने लिए शुभ मानते है। 2017 की इसी मैदान में हुई जनसभा में जेपी नड्डा ने कहा था कि आज जयराम को जीताकर भेजो हम इनको बड़ी जिम्मेदारी देंगे। इसके बाद जब चुनाव हो गए थे तो जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाया गया था। ऐसे में मुख्यमंत्री इस मैदान को अपने लिए शुभ मानते है और इस बार भी जनसभा यही रखीं है।

मुख्यमंत्री इस बार छठीं बार जीतेंगे चुनाव

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहली बार 1983 में विधानसभा चुनाव लड़ें थे और वह मोतीराम ठाकुर से चुनाव हार गये थे। इसके बाद 1998, 2003, 2007, 2012 और 2017 में जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री अगर इस बार चुनाव जीतते है तो यह उनकी छठी जीत होगी।

ALSO READ : युवा कांग्रेसियों को सुक्खू ने अनुशासन में रहने की दी चेतावनी, कहा -बगावत करनी है तो भी बताएं

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox