CSK और MI के बीच होगा मुकाबला, जीत की राह पर लौटेने के लिए मैदान पर उतरेगी सीएसके की टीम।
India news (इंडिया न्यूज़), IPL 2023, MI vs CSK, स्पोर्ट डेस्क: आईपीएल के मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा। पिछले तीन मैचों में महज एक अंक बना सकी है। शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियन को हराकर जीत की राह पर लौटने की पूरी कोशिश करेगी। ये मैच शनिवार को दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। इस मैच में मुंबई इंडियन भी जीत के पूरी तरह से तैयार है, मुंबई इंडियन टीम के खिलाड़ी के भी हौसले बुलंद है। ये स्टेडियम मुंबई का पसंदीदा स्टेडियम भी है। मुंबई इंडियन ने एमए चिंदबरम स्टेडियम पर पिछले दो मुकाबले जीते हैं।
खनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई टीम अपने पिछले मुकाबले में बारिश हो जाने के चलते कुछ खास नहीं कर पाई थी। जबकि उससे पहले दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। 30 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी गेंद पर हार का सामना करने वाली चेन्नई की टीम को इस बार उम्मीद है कि जीत दर्ज करेंगे। वहीं सीएसके दर्शक भी टीम के जीत की उम्मीद कर रहे हैं।
सीएसके जीत के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके खिलाफ मुंबई इंडियन भी मुकाबले के लिए तैयार है। ड्वेन कानवे (414 रन) और ऋतुराज गायकवाड़ (354 रन) ने टीम को एक अच्छी दिशा दी है, लेकिन बीच के खिलाड़ी उसका अच्छा फायदा नहीं उठा सके। अनुभवी अजिंक्य रहाणे और युवा शिवम दुबे ने संतोषजनक रनों की पारी खेली है, लेकिन अंबाती रायुडू और मोईन अली का बल्ला दर्शकों को खुश नहीं कर सका।
इसे भी पढ़े- Himachal Weather: हिमाचल के छह जिलो में ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…