होम / Irrigation Scheme धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में जल्द शुरू होगा 4 सिंचाई योजनाओं का काम

Irrigation Scheme धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में जल्द शुरू होगा 4 सिंचाई योजनाओं का काम

• LAST UPDATED : February 8, 2022

Irrigation Scheme धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में जल्द शुरू होगा 4 सिंचाई योजनाओं का काम

  • क्षेत्र की 9 पंचायतों को मिलेगा लाभ

इंडिया न्यूज, मंडी :

Irrigation Scheme : धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की 9 पंचायतों के लिए जल्द ही 142 करोड़ रुपए की 2 बड़ी सिंचाई योजनाओं का काम आरंभ किया जाएगा।

इनमें टिहरा, कोट, चोलथरा, सधोट, सज्जाओ और डरवाड़ पंचायतों के लिए 72 करोड़ और झंझैल, रखोह और दारपा पंचायतों के लिए 70 करोड़ रुपए की सिंचाई योजना का काम किया जाएगा।

 

इन योजनाओं से क्षेत्र के किसानों-बागवानों को बड़ी सुविधा मिलेगी। ये शब्द जलशक्ति, बागवानी, राजस्व एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने मंगलवार को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोठी, बराडी चैकी, बैहल, रसैण गलू, रसैण (खेड़ी), भलवाण, हरलोट, बसंतपुर, जंधरू बड़ा, जंधरू छोटा, रोपड़-1, रोपड़-2 में आयोजित जन शिकायत निवारण कार्यक्रमों में यह बात कही।

इस मौके पर उन्होंने जन समस्याएं सुनीं तथा अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया। उन्होंने कहा कि रखोह, चोलथरा, अवाहदेवी, टीहरा और साथ लगते गांवों के लिए 12 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित उठाऊ जल योजना आरंभ होने से लोगों की पेयजल की समस्या का समाधान हुआ है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान जयराम ठाकुर सरकार के 4 वर्ष के कार्यकाल में कोविड-19 संक्रमण के कठिन समय के बावजूद हिमाचल प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।

जयराम सरकार ने क्षेत्रवाद, जातिवाद व धर्म से ऊपर उठकर प्रदेश का एक समान विकास सुनिश्चित किया है। साथ ही कहा कि कोरोना संकट के बीच भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में विकास की गति को थमने नहीं दिया। जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश के प्रत्येक घर को नल व नल में शुद्ध पेयजल की सुविधा सुनिश्चित की है।

बागवानी गतिविधियों में क्रांतिकारी बदलाव ला रही एचपी शिवा परियोजना (Irrigation Scheme)

जलशक्ति मंत्री ने कहा कि 1,688 करोड़ रुपए की एचपी शिवा परियोजना प्रदेश के निचले हिस्से के जिलों में बागवानी गतिविधियों में एक क्रांतिकारी बदलाव लाने में कामयाब रही है।

इसमें किसानों-बागवानों को अच्छी कमाई हो रही है। इससे बेरोजगार युवाओं को घर-द्वार पर रोजगार मुहैया हो रहा है। सरकार का प्रयास है कि हिमाचल के फल राज्य के रूतबे को और वैभव दिया जाए।

घोषणाएं (Irrigation Scheme)

इन अवसरों पर जलशक्ति मंत्री ने सरोण (खेड़ी) में सड़क निर्माण के लिए 5 लाख रुपए, जबकि महिला मंडल बैहल को भवन के निर्माण हेतु अतिरिक्त 1 लाख रुपए देने की घोषण की। उन्होंने हरलोट में श्मशान घाट के लिए 2 लाख रुपए और जंधरू में महिला मंडल को 2 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री एवं जिला पार्षद वंदना गुलेरिया ने क्षेत्र में विकास की अनुपम योजनाओं के लिए जलशक्ति मंत्री का आभार जताया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत चोलथरा के प्रधान मेहरचंद, सरौण पंचायत के प्रधान पवन ठाकुर, बसंतपुर की प्रधान सुनीता देवी, पपलोग की प्रधान सरस्वती देवी, रखोह की प्रधान सुनीता, पंचायत समिति के सदस्य विजय कुमार, पूर्व प्रधान पवन बन्याल सहित पंचायती राज संस्थाओं के जन-प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित अन्य लोग मौजूद रहे। Irrigation Scheme

Read More : CM Charge कांग्रेस सत्ता हासिल करने को ले रही टुकड़े-टुकड़े गैंग की मदद

Read More : Himachal Pradesh Board of School Education 12वीं कक्षा की टर्म-1 का परीक्षा परिणाम घोषित

Read More : Calendar Released अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ का कैलेंडर जारी

Read More : Development Plan of Shimla शिमला का डेवेलपमेंट प्लान बना

Connect with us : Twitter | Facebook | Youtube

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox