Jagat Ram Sharma: मजदूरों का शोषण करना सुक्खू सरकार की कौन सी गारंटी में शामिल – जगत राम

India news (इंडिया न्यूज़),Jagat Ram Sharma: इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) ने अपनी ही सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। बता दें, इंटक यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष जगत राम शर्मा ने मंडी जिला के बलद्वाड़ा में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला हैं। उन्होंने सवाल दागते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार धीरे-धीरे बेशक अपनी 10 गारंटगयों को पूरा कर रही है। लेकिन मजदूरों का शोषण करना सरकार की कौन सी गारंटी में शामिल था। प्रदेश के मुखिया सुखविंदर सिंह सुक्खू हमें भी बताएं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रदेश सरकार 8 फरवरी 2023 की अधिसूचना को वापस नहीं लेती है तो इसका खामियाजा सरकार को 2024 के लोकसभा चुनावों में भुगतना होगा। उन्होंने कहा कि यदि सुखविंदर सिंह सुक्खू राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के हाथ मजबूत करना चाहते हैं तो इस मजदूर विरोधी अधिसूचना को वापस ले।

उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

वहीं, जगतराम शर्मा ने कहा कि 8 फरवरी 2023 को श्रम एवं रोजगार विभाग ने अधिसूचना जारी की जिसमें मजदूर विरोधी शर्तें जारी कर दी गई। इन मजदूर विरोधी शर्तों को वापस करवाने के लिए इंटक द्वारा संघर्ष का रास्ता अपनाया गया है। उन्होंने कहा कि 3 फरवरी को कैबिनेट की बैठक होनी है, बैठक में सरकार अधिसूचना को रद्द नहीं करती है तो उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

मजदूरों व कामगारों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

इससे पूर्व उन्होंने इंटक के बैनर तले सैकड़ों कमगारों के साथ बल्द्वाड़ा पंचायत भवन से तहसील कार्यालय तक निकाली गई रोष रैली में भाग लिया। रोष रैली में मनरेगा मजदूरों व कामगारों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस मौके पर इंटक यूनियन द्वारा तहसीलदार प्रवीण शर्मा के माध्यम से 8 फरवरी 2023 की अधिसूचना को वापस लेने के लिए प्रदेश सरकार को एक ज्ञापन भी प्रेषित किया। इस मौके पर इंटक जिला अध्यक्ष वाईपी कपूर, इकाई अध्यक्ष चेतराम सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Benefits of Multani Mitti: मुल्तानी मिट्टी हैं आपकी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद, यह किसी वरदान से कम नहीं

SHARE
Aakriti Singh

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago