होम / Jai Bharat Satyagraha: हिमाचल कांग्रेस 15 से 20 अप्रैल तक मनाएगी जयभारत सत्याग्रह

Jai Bharat Satyagraha: हिमाचल कांग्रेस 15 से 20 अप्रैल तक मनाएगी जयभारत सत्याग्रह

• LAST UPDATED : April 8, 2023

Jai Bharat Satyagraha: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसदीय किए जाने के बाद से ही प्रदर्शन जारी है। वहीं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस 15 से 20 अप्रैल तक जय भारत सत्याग्रह अभियान चालने जा रही है। इस अभियान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं समेत सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उपस्थित रहने को कहा गया है। यह जानकारी कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह ने दी। अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यालय में 11 अप्रैल को एक बैठक बुलाई गई है। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह करेंगी। बैठक में अभियान के प्रारूप और उसकी रूपरेखा पर विचार किया जाएगा।

  • हिमाचल प्रदेश कांग्रेस शुरू करेगी जयभारत सत्याग्रह
  • 15 से 20 अप्रैल तक चलेगा अभियान
  • 11 अप्रैल को पार्टी कार्यालय में होगी बैठक
  • बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह करेंगी

लोकतंत्र को लेकर माहौल बनाएगी कांग्रेस

कांग्रेस का यह जय भारत सत्याग्रह लोकतंत्र को बचाने के लिए माहौल तैयार करने का काम करेगा। कांग्रेस लगातार लोकतंत्र के मुद्दे पर सरकार को घेर रही है। वहीं राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने के बाद कांग्रेस का मानना है कि राहुल को लेकर देश के अंदर जो माहौल बनाया गया है, वह सत्ता पक्ष की तरफ से लोकतंत्र की हत्या करने जैसा है। मोदी सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है और अडानी मुद्दे पर चर्चा करने से पीछे भाग रही है।

मोदी सरकार के खिलाफ बोलने की इजाजत नहीं- कांग्रेस

देश में लोगों को मोदी सरकार के खिलाफ बोलने की इजाजत नहीं दी जा रही है। इसी वजह से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द कर दिया गया। कांग्रेस किसी भी सूरत में लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देगी। कांग्रेस लोकतंत्र के बचाव के लिए देश में एक माहौल बनाएगी और लोकतंत्र को मजबूत करने की तरफ कदम उठाएगी।

इसे भी पढ़े- Shanan Power Project: पंजाब सरकार का शानन विद्युत परियोजना हिमाचल को देने का नहीं है इरादा

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox