Rahul gandhi and Pratibha singh
Jai Bharat Satyagraha: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसदीय किए जाने के बाद से ही प्रदर्शन जारी है। वहीं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस 15 से 20 अप्रैल तक जय भारत सत्याग्रह अभियान चालने जा रही है। इस अभियान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं समेत सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उपस्थित रहने को कहा गया है। यह जानकारी कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह ने दी। अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यालय में 11 अप्रैल को एक बैठक बुलाई गई है। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह करेंगी। बैठक में अभियान के प्रारूप और उसकी रूपरेखा पर विचार किया जाएगा।
कांग्रेस का यह जय भारत सत्याग्रह लोकतंत्र को बचाने के लिए माहौल तैयार करने का काम करेगा। कांग्रेस लगातार लोकतंत्र के मुद्दे पर सरकार को घेर रही है। वहीं राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने के बाद कांग्रेस का मानना है कि राहुल को लेकर देश के अंदर जो माहौल बनाया गया है, वह सत्ता पक्ष की तरफ से लोकतंत्र की हत्या करने जैसा है। मोदी सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है और अडानी मुद्दे पर चर्चा करने से पीछे भाग रही है।
देश में लोगों को मोदी सरकार के खिलाफ बोलने की इजाजत नहीं दी जा रही है। इसी वजह से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द कर दिया गया। कांग्रेस किसी भी सूरत में लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देगी। कांग्रेस लोकतंत्र के बचाव के लिए देश में एक माहौल बनाएगी और लोकतंत्र को मजबूत करने की तरफ कदम उठाएगी।
इसे भी पढ़े- Shanan Power Project: पंजाब सरकार का शानन विद्युत परियोजना हिमाचल को देने का नहीं है इरादा
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…