होम / Jai Ram Thakur in Punjab उड़ते पंजाब को बचाने के लिए डबल इंजन सरकार जरूरी

Jai Ram Thakur in Punjab उड़ते पंजाब को बचाने के लिए डबल इंजन सरकार जरूरी

• LAST UPDATED : February 11, 2022

Jai Ram Thakur in Punjab उड़ते पंजाब को बचाने के लिए डबल इंजन सरकार जरूरी

इंडिया न्यूज, शिमला :

Jai Ram Thakur in Punjab : पंजाब चुनाव में स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को मोहाली और जालंधर जिलों के 3 विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया।

जयराम ठाकुर ने इस दौरान कहा कि जालंधर और पंजाब के लोगों की अपेक्षाओं को कांग्रेस सरकार पूर्ण नहीं कर पाई है। भाजपा की सरकार बनने पर जालंधर ही नहीं, बल्कि पूरे पंजाब का समग्र विकास होगा।

जनता इस बात से अच्छी तरह से परिचित है। खरड़ विधानसभा क्षेत्र के नयागांव में भाजपा प्रत्याशी कमलदीप सैनी के पक्ष में वोट मांगे।

यहां चुनावी जनसभा में जयराम ठाकुर ने जनता से अपील करते हुए कहा कि उड़ते पंजाब को बचाने और नौजवानों को नशे के चंगुल से बाहर निकालने के लिए डबल इंजन की सरकार चाहिए।

उन्होंने कहा कि पंजाब को सिर्फ भाजपा ही संभाल सकती है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि खरड़ विधानसभा क्षेत्र विकास के लिए तरस रहा है।

नयागांव में सीवरेज सिस्टम ही नहीं है। यहां तक कि इस क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था नहीं है जोकि गंभीर समस्या है। जयराम ठाकुर ने यहां की जनता से अपील की कि क्षेत्र का विकास करवाने के लिए भाजपा प्रत्याशी कमलदीप सैनी को विधानसभा में पहुंचाएं।

इस क्षेत्र के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार बननी चाहिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि डबल इंजन की गाड़ी के टायर भी एक जैसे होने चाहिएं।

ऐसा न हो कि एक टायर साइकिल और एक टायर ट्रैक्टर का हो। पंजाब में बढ़ रहे नशे पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि लंबे समय से यहां का युवा नशे में फंसता जा रहा है।

उन्हें इस चंगुल से बाहर निकालने के लिए मजबूत नेतृत्व की जरूरत है ताकि गुमराह युवा नौजवानों को बाहर निकाला जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गुरुओं की धरती है और गुरुओं ने ही हमें आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया।

देश की रक्षा और सुरक्षा की दृष्टि से कोई भी घटना घटती है तो पंजाब और हिमाचल के जवान सबसे आगे रहकर रक्षा करते हैं और शहादत भी देते हैं।

उन्होंने पंजाब की कांग्रेस सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रश्नचिन्ह लगाया। उन्होंने कहा कि अफसोस की बात है कि गत 5 जनवरी को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के विकास में योगदान देने के लिए यहां पहुंचे तो उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया।

इस वजह से कार्यक्रम भी रद करना पड़ा। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस राज्य के मुख्यमंत्री संवैधानिक पद पर बैठे हैं जोकि अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुए हैं इसलिए यहां के विकास में चार चांद लगाने के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा से ही पंजाब के विकास में योगदान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में ही पूरा माहौल बना हुआ है।

 

उन्होंने कहा कि जहां-जहां भी उन्होंने चुनावी जनसभाएं कीं, वहां की जनता ने पूरा मन बना लिया है कि अबकी बार पंजाब में भाजपा गठबंधन की सरकार बनेगी।

देश ने मोदी पर किया भरोसा, तभी हम सुरक्षित (Jai Ram Thakur in Punjab)

जयराम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 के दौरान पूरी दुनिया महामारी से जूझ रही थी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश ने भरोसा जताया। कोरोना के खिलाफ लड़ाई शुरू हुई और वैक्सीनेशन का दौर भी चल पड़ा।

आज हम यहां सुरक्षित होकर आए हैं तो इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और उन पर देश का भरोसा रहा। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान यदि यह देश कमजोर नेतृत्व के हाथ में होता तो क्या परिस्थितियां होतीं?

देश ने नरेंद्र मोदी को भरोसा दिया कि आज हम कोविड-19 को हरा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने तो वैक्सीनेशन पर भी राजनीति की।

यहां तक कहने लगे कि यह मोदी की वैक्सीन है। भाजपा की वैक्सीन है। आज वही कांग्रेस के लोग वैक्सीनेशन की तारीख ढूंढ रहे हैं।

गड्ढों में सड़क, स्मार्ट सिटी जालंधर (Jai Ram Thakur in Punjab)

जालंधर के अमर पैलेस रामा मंडी में भाजपा प्रत्याशी मनोरंजन कालिया के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि जब वे सड़क मार्ग से आ रहे थे तो पार्टी के जिलाध्यक्ष बताने लगे कि यह स्मार्ट सिटी है।

मुझे हैरानी हुई कि स्मार्ट सिटी के लिए केंद्र से करोड़ों का बजट आया लेकिन सड़कों की हालत बहुत ही खराब है। यह दिखाता है कि कांग्रेस ने अपने विकास के अलावा किसी का विकास नहीं किया।

अमर पैलेस रामा मंडी में जनसभा करने के बाद जयराम ठाकुर ने जालंधर नार्थ से पार्टी प्रत्याशी कृष्णदेव भंडारी के लिए भी वोट मांगे। Jai Ram Thakur in Punjab

Read More : NDPS Act अनियमितताओं के चलते 2 फर्मों के लाइसेंस निलंबित

Read More : Green Tax मनाली में एनईटीसी फास्टैग बैरियर स्थापित

Connect with us : Twitter | Facebook | Youtube

SHARE
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox