होम / Jai Ram Thakur ने सरकार पर कसा तंज, कहा- “कानून व्यवस्था की सरेआम उड़ रही है धज्जियां”

Jai Ram Thakur ने सरकार पर कसा तंज, कहा- “कानून व्यवस्था की सरेआम उड़ रही है धज्जियां”

• LAST UPDATED : June 25, 2024

India News Himachal (इंडिया न्यूज), Jai Ram Thakur: शिमला भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंगलवार को प्रेसवार्ता की। जिसमे उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पूरी ताकत मात्र कुर्सी बचाने मे लगा रखी है। उसके अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री कुछ नहीं कर रहे है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नें कहा था उनके परिवार से कोई राजनीति में नहीं आएगा लेकिन कुछ ही दिन बाद उनकी पत्नी को चुनाव का टिकट मिल गया। मैं भी मुख्यमंत्री पद पर रहा हुँ, मुझे जानकारी है कि मुख्यमंत्री की सहमति के बिना टिकट देना सम्भव नहीं है खास कर कांग्रेस जैसी पार्टी में।

कैसे है वर्तमान हालात ?

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के वर्तमान हालात बिलकुल ठीक नहीं है। एक ही साल के भीतर 150 से ज्यादा हत्याएं 300 से ज्यादा बलात्कार के मामले सामने आए। हिमाचल में कानून व्यवस्था की धज्जी उड़ चुकी है और अब तो यूपी-बिहार जैसी आपराधिक घटनाएं हिमाचल से भी सामने आने लगी है। भाड़े पे तय किए गए गुंडे एक व्यक्ति को जुडशियल कॉम्प्लेक्स में सरेआम गोलियां मार के चले जाते है। उन गुंडों को लाने वाला कोई दूसरा नहीं बल्कि बिलासपुर सदर के पूर्व विधायक के सुपुत्र है, जो आज तक कानून की गिरफ्त से बाहर है। इनको सरकारी संरक्षण प्राप्त हो रहा यह साफ़-साफ़ दिख रहा है और उनके बेटे को छुपाने की छूट मिल रही है।

बिलासपुर में चिट्टे का धंधा सरकार में शामिल लोग ही चला रहे है इसलिए इसपर भी कोई शिकंजा नहीं कसा जा रहा है। भाजपा ने यह तय किया है कि इस मुद्दे को जनता के बीच उभारना है।

Also Read- Punjab & Sind Bank ने वेतन खाते के लिए भारतीय सेना के साथ किया समझौता

विधायकों की सदस्यता रद्द होने पर क्या बोले ठाकुर ?

मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए ठाकुर ने कहा कि भाजपा के 9 विधायकों की मात्रा सरकार के विरोध में नारे लगाने के लिए विधानसभा से सदस्यता रद्द कर दी गई। विधानसभा अध्यक्ष बिना किसी नियम को ध्यान में रखे ही सदस्यता को रद्द कर रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनको न जाने किस पद का प्रलोभन दिया है।

विधानसभा अध्यक्ष की भाषा पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष की भाषा अनियंत्रित और दुर्भाग्यपूर्ण है। वह कहते है कि “6 विधायकों के सर कलम कर दिए गए हैं और 3 आरे के नीचे है, जो फड़फड़ा रहे हैं”। यह भाषा उनकी योग्यता पर सवाल खड़ा करता है साथ ही उनकी निष्पक्षता पर भी सवाल उठाते है।

कांग्रेस की सरकर के बारे में कहा कि यह सरकार ज्यादा दिन तक टिकने वाली नहीं है। इसकी वजह भाजपा नहीं बल्कि उनके अपने विधायक ही है। कांग्रेस को उनके अपने विधायकों से ही खतरा है।

Also Read- Himachal News: पांवटा-शिलाई हाईवे पर भूस्खलन से लोगों में दहशत, यातायात ठप

 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox