Jairam Thakur: जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- वायदा पूरा न करके महिलाओं का किया अपमान

Jairam Thakur: हिमाचल प्रदेश में नगर निगम शिमला चुनाव की तैयारियों के बीच प्रदेश में राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। वहीं पार्टियां एक दूसरे पर बायनबाजी करने में कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती हैं। प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं के साथ छल किया है। कंडवाल में रविवार को शुरू हुई दो दिवसीय भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों में 18 से 60 महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने की गारंटी की थी, जिसे पूरा नहीं किया गया।

  • पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना
  • प्रदेश की महिलाओें के साथ छल करने का लगाया आरोप
  • चुनाव के समय किए गए वादों को पूरा नहीं की कांग्रेस

कांग्रेस ने किया महिलाओं का अपमान

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओें से जो वादा किया था, उसे पूरा नहीं किया। वायदा पूरा न करके प्रदेश की महिलाओं का अपमान किया गया। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में 18 से 60 आयु वर्ष के बीच की महिलाओं की संख्या लगभग 22 लाख है। कांग्रेस सरकार ने बजट सत्र में लगभग दो लाख 31 हजार महिलाओं को गारंटी के हिसाब पैसे देने की बात कही गई है।

जयराम ठाकुर का किया गया स्वागत

पूर्व सीएम ने कहा कि लोगों का कांग्रेस सरकार से मोहभंग हो गया है। इससे पूर्व महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रश्मि धर सूद और नूरपुर हलके के विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का फूल मालाओं से स्वागत किया। सूद ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा के समापन के दौरान राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी भी हिस्सा लेंगी।

इसे भी पढ़े- Himachal pradesh: पर्यटकों के लिए जल्द खोला जाएगा ऐतिहासिक बैंटनी कैसल, इमारत का हो रहा है पुनरुद्धार

SHARE
Ashish Mishra

Journalist, India News.

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago