होम / Jammu-Kashmir By Election 2024: विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित, जानें सारी डिटेल

Jammu-Kashmir By Election 2024: विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित, जानें सारी डिटेल

• LAST UPDATED : August 16, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Jammu-Kashmir By Election 2024: आज मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जानकारी दी कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होंगे। मतदान 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होगा और 4 अक्टूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, जम्मू कश्मीर में कुल मतदाताओं की संख्या 87.09 लाख है, जिसमें 42.62 लाख महिला मतदाता और 44.46 लाख पुरुष मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा, 3.71 लाख मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। तीन चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव में पहले चरण में 24 सीटों, दूसरे चरण में 26 सीटों और तीसरे चरण में 40 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कुल 11,838 मतदान केंद्रों का आयोजन किया जाएगा।

Read More: Himachal Politics: CM सुक्खू ने साधा निशाना पूर्व सरकार भाजपा पर, गलत फैसलों पर कही बात

जानें अन्य जानकारी

जम्मू कश्मीर में कुल 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने वाले हैं।जम्मू कश्मीर में हो रहे इन चुनावों पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। यह चुनाव केवल राज्य के लिए ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है और प्रचार अभियान जोरों पर हैं। इसके बाद, मुख्य चुनाव आयुक्त ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। चुनाव के इन चरणों में लोगों की भागीदारी और उत्साह देखने लायक होगी।

Read More: Himachal News: कांग्रेस विधायक विवेक शर्मा की गाड़ी पर हुआ हमला, आरोपी फरार

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox