होम / Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने करण जौहर पर साधा निशाना, बताया चाचा चौधरी

Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने करण जौहर पर साधा निशाना, बताया चाचा चौधरी

• LAST UPDATED : April 7, 2023

Kangana Ranaut on Karan Johar: बॅालीवुड के फिल्ममेकर करण जौहर का बीते दिनों सात साल पुराना वीडियों वायरल हुआ था, जिसे शेयर करके उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। करण ने अनुष्का लेकर कई खुलासे किए थे। उन्होंने कहा था कि शुरूआत में अनुष्का का कैरियर खत्म करना चाहते थे। फिल्म रब ने बना दी जोड़ी के लिए आदित्य चोपड़ा ने अनुष्का शर्मा को साइन किया था। जब आदित्य ने यह बात करण को बताई तो उन्होंने अनुष्का को लेने से मना कर दिया था। हालांकि बाद में जब करण जौहर ने अनुष्का की एक्टिंग देखी तो बहुत बुरा लगा। उन्होंने अनुष्का से माफी मांगी। करण जौहर के इसी वीडियो पर कंगना रनौत ने रिएक्ट किया है।

  • कंगना रनौत ने करण जौहर पर साधा निशाना
  • करण को बताया चाचा चौधरी
  • अनुष्का शर्मा का कैरियर खत्म करना चाहते थे करण जौहर

करण जौहर पर कंगना का निशाना

बॉलीवुड कंगना रनौत ने करण जौहर और अनुष्का शर्मा के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है कि ‘इस चाचा चौधरी को बस यही एक काम है।’ इससे पहले जब प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि उन्हें बॉलीवुड में साइडलाइन किया गया था। इस विषय पर भी कंगना ने प्रियंका का सपोर्ट की थी। कंगना रनौत हर मुद्दे पर अपना पक्ष बिना भय के रखती रहती है। वहीं उनकी फिल्मों की बात करें तो कंगना रनौत जल्द ही चंद्रमुखी 2 में नजर आने वाली हैं।

इसे भी पढ़े- IPL 2023, LSG vs SRH: आज SRH और LSG के बीच खेला जाएगा मैच, लखनऊ की टीम में शामिल हुआ ये दिग्गज क्रिकेटर

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox