मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर उत्सुक है काँगड़ा, भव्य होगी जन आभार रैली -केवल पठानिया

मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर उत्सुक है काँगड़ा, भव्य होगी जन आभार रैली -केवल पठानिया

इंडिया न्यूज, धर्मशाला (Dgharamshala-Himachal Pradesh)

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्वागत ( welcome to (Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu in knagra) को लेकर काँगड़ा की जनता बेहद उत्सुक है। मुख्यमंत्री की धर्मशाला में होने वाली जन आभार रैली (public gratitude rally) को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने यह बात कही।

धर्मशाला में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश में सरकार बनने के बाद पहली बार काँगड़ा आ रहे हैं और 3 जनवरी को धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम (Zorawar Stadium in Dharamshala) में वे काँगड़ा की जनता का आभार व्यक्त करेंगे।

उन्होंने कहा कि 3 जनवरी को धर्मशाला के जोरावर सिंह स्टेडियम में होने वाली जन आभार रैली बहुत भव्य होगी।

उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रशासन को व्यवस्थाएँ करने के निर्देश दे दिये गये हैं। केवल पठानिया ने कहा कि संगठन के स्तर पर भी रैली को सफल बनाने के लिए तैयारियाँ जोरों से चल रही है।

उन्होंने बताया कि संगठन के स्तर पर तैयारियों के दृष्टिगत आज 15 ब्लॉकों में 29 बैठकें की गई हैं। उन्होंने बताया कि आज रैली को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ जो बैठक शाहपुर में आयोजित की गई उसमें उन्होंने स्वयं उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को निर्देश दिये।

उन्होंने बताया कि पूरे जिले में आयोजित इन बैठकों में जन आभार रैली के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ सुनिश्चित की गई हैं।

केवल पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का सीआर से सीएम तक का संघर्ष भरा सफर सबके लिए प्रेरणादायी है।

उन्होंने कहा कि काँगड़ा की जनता ने उनकी पार्टी पर विश्वास जताकर उन्हें स्पष्ट जनादेश दिया है।

उन्होंने काँगड़ा की जानता से आह्वान किया कि वह 4 जनवरी को जोरावर स्टेडियम में भारी संख्या में पहुँच कर मुख्यमंत्री का अभिवादन स्वीकार करें।

उन्होंने बताया कि जनआभार रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और कांग्रेस के जीते हुए सभी विधायक जनता के अभिवादन के लिए उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पुनीत मल्ली और नागेश्वर मनकोटिया, वरिष्ठ प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी जितेंद्र शर्मा, मीडिया पैनलिस्ट संजीव गांधी और वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता डॉ. सुंदर्शन चक्रा उपस्थित रहे।

SHARE
Shailesh Bhatnagar

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

4 weeks ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

4 weeks ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

4 weeks ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

4 weeks ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

4 weeks ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

4 weeks ago