होम / Kangra News: खराब मौसम के कारण इंडिगो विमान नहीं हुआ दिल्ली से रवाना, यात्री परेशान

Kangra News: खराब मौसम के कारण इंडिगो विमान नहीं हुआ दिल्ली से रवाना, यात्री परेशान

• LAST UPDATED : September 17, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Kangra News, Himachal: खराब मौसम होने के कारण दिल्ली से गगल हवाई अड्डे के लिए रविवार सुबह इंडिगो का विमान नहीं आया। इंडिगो की फ्लाइट न आने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कुछ यात्री एयरलाइंस के विमान में दिल्ली गए ओर कुछ यात्री टेक्सी से चंडीगढ़ रवाना हुए।
जानकारी के अनुसार इंडिगो का विमान सुबह सवा आठ बजे गगल पहुंचता है लेकिन रविवार को विमान नहीं आया। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सिविल हवाई अड्डा गगल के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि इंडिगो का विमान दिल्ली से गगल हवाई अड्डे के लिए नहीं आया है।
सूत्रों से पता चला है कि लगभग 50 यात्री इस विमान से गगल हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए जाने थे। यह यात्री टैक्सी व अन्य वाहनों से अपने-अपने गंतव्य को रवाना हुए।

यह भी पढ़े- Kinnaur News: दस दिन बाद निगुलसरी के पास अवरुद्ध हाईवे हुआ बहाल, लोगों को आई राहत की सांस

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox