होम / Kapil Sharma: हिमाचल में कॉमेडियन कपिल शर्मा ने मनाया जन्मदिन, देखिए इस दौरान क्या किया?

Kapil Sharma: हिमाचल में कॉमेडियन कपिल शर्मा ने मनाया जन्मदिन, देखिए इस दौरान क्या किया?

• LAST UPDATED : April 9, 2023

Kapil Sharma In Himachal Pradesh: मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा इन दिनों हिमाचल प्रदेश में हैं। वे इन दिनों जिला कांगड़ा के पालमपुर में अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ हैं। कपिल शर्मा अपने परिवार के साथ गर्मियों की छुट्टियां मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश पहुंचे हैं। इससे पहले भी कपिल शर्मा छुट्टियां बिताने के लिए हिमाचल आ चुके हैं। कपिल शर्मा ने हिमाचल की वादियों के बीच की वीडियो को अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर शेयर किया है। वीडियो में कपिल शर्मा अपने जन्मदिन के मौके पर देवदार (Cedar) का पौधा लगा रहे हैं।

  • कपिल शर्मा पहुंचे हिमाचल प्रदेश
  • हिमाचल में मनाया जन्मदिन
  • इस मौके पर लगाया देवदार का पौधा
  • परिवार के साथ आएं हैं कपिल शर्मा

देवदार का पौधा लगा रहे हैं कपिल शर्मा

हिमाचल में कपिल शर्मा देवदार का पौधा लगा रहे हैं। खास बात यह है कि पौधा लगाते हुए कपिल शर्मा के साथ उनके दोनों बच्चे भी उनका साथ दे रहे हैं। कपिल शर्मा वीडियो में बता रहे हैं कि वह पालमपुर में देवदार का पौधा लगा रहे हैं। इससे पहले भी वह डलहौजी और धर्मशाला में पौधा लगा चुके हैं। कपिल शर्मा अपने हर जन्मदिन पर इस तरह पौधा लगाते हैं और अपने बच्चों को भी पौधा लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

देवदार को हिमाचल की पहचान माना जाता है

देवदार के वृक्ष को हिमाचल प्रदेश के पहचान के रूप में जाना जाता है। देवदार लगभग 6 हजार फीट की ऊंचाई पर उगता है। देवदार को गर्मी के मौसम में समय पर पानी, परागण हवा, कोहरे से बचाव और उचित देखभाल करके उगाया जा सकता है। देवदार के वृक्ष की लंबाई 40 से 50 मीटर तक होती है। इनका जीवनकाल 200 साल तक होता है। देवदार वृक्ष प्रकार के होते हैं। इनमें लेबनानी, एटलस, हिमालयी और साइप्रस शामिल हैं। देवदार को विश्व की सबसे मोटी लकड़ी के रूप में जाना जाता है।

इसे भी पढ़े- Himachal pradesh: सीएम सुक्खू ने पर्यटन विभाग के साथ की समीक्षा बैठक, कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने की तैयारी

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox