Kinnaur Apple: किन्नौर के सेब ने दी मंडियों में दस्तक, 125 रुपए में बिक रहा एक किलो

India News (इंडिया न्यूज़), Kinnaur Apple, Himachal: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के सेब ने मंडियों में दस्तक दे दी है। टापरी मंडी में पहले ही दिन किन्नौरी सेब 125 रुपये किलो बिका। किन्नौर के कल्पा और निचार बेल्ट की तैयार फसल मंडी पहुंच रही है। किन्नौर में इस साल करीब एक सप्ताह देरी से सेब सीजन शुरू हुआ है। इस साल किन्नौर में करीब 25 लाख पेटी सेब उत्पादन का अनुमान है। किन्नौरी सेब मंडी में किलो के हिसाब से बिक रहा है।

करी सेब खरीद की व्यवस्था

कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) किन्नौर और शिमला जिले किन्नौर की टापरी मंडी में इस सीजन से किलो के हिसाब से सेब खरीद की व्यवस्था की है। एपीएमसी टापरी मंडी के प्रबंधक रामचंद शर्मा ने बताया कि मंडी में 7 आढ़तियों को दुकानें आवंटित कर दी गई हैं। कुछ अन्य आढ़तियों ने लाइसेंस के लिए आवेदन कर रखा है। टापरी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण सिंह (सरदार) ने बताया कि इस साल सीजन लेट है, सेब में रंग थोड़ा कम है। टापरी मंडी में सेब कारोबार एक सितंबर के बाद रफ्तार पकड़ेगा।

सेब की खासियत

किन्नौर के ऑर्गेनिक सेब की मंडियों में भारी मांग रहती है। किन्नौर का सेब अधिक रसीला, गहरे लाल रंग का और आकार में लंबा होता है। अगस्त माह के आखिर में किन्नौर के निचले इलाकों में सेब की फसल तैयार हो जाती है। किन्नौर के ऊंचाई वाले इलाकों से नवंबर तक सेब की आमद जारी रहती है। किन्नौरी सेब शिमला तथा चंडीगढ़ के साथ ही दिल्ली की मंडी तक बिकता है।

ग्लेशियर के पानी से सिंचाई

किन्नौर में परंपरागत कूल्हों से सेब के बगीचों में सिंचाई होती है। ग्लेशियर का पानी कूल्हों के जरिये बगीचों तक पहुंचता है। किन्नौरी सेब प्राकृतिक रूप से अधिक ठोस होता है, जिसकी वजह से ज्यादा समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है।किन्नौर की टापरी मंडी में किलो के हिसाब से सेब खरीद शुरू कर दी गई है। पहले ही दिन 112 से 125 रुपये प्रतिकिलो के रेट पर सेब बिका है।आने वाले दिनों में टापरी मंडी में सीजन रफ्तार पकड़ेगा।

 ये भी पढ़े- 

SHARE
Soumya Madaan

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago