Kiratpur Manali Forelane: किरतपुर से मनाली फोरलेन तक फिर कटेंगे पहाड़, 50 जगह सर्वे जारी

India News (इंडिया न्यूज़), Kiratpur Manali Forelane, Himachal: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण किरतपुर-मनाली फोरलेन पर क्षतिग्रस्त हिस्सों को चिह्नित कर रहा है। कई जगह फोरलेन के किनारे पर पहाड़ियों से भूस्खलन हुआ है। अभी तक 50 के करीब ऐसे स्थान सामने आए हैं। अभी सर्वे जारी है। एनएचएआई इन जगहों पर दोबारा कटिंग करवाएगा, जिससे दोबारा बरसात से फोरलेन बाधित न हो। प्रदेश में इस बार भारी बरसात से किरतपुर से मनाली फोरलेन को भी नुकसान पहुंचा है। एक तरफ जहां मंडी से मनाली तक फोरलेन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है, वहीं इस फोरलेन पर कई जगह पहाड़ियों से भूस्खलन हुआ है।

परियोजना निदेशक ने उच्च अधिकारियों को भेजा प्रस्ताव

अब एनएचएआई मंडी के परियोजना निदेशक ने उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा है कि फोरलेन पर जहां भी कटिंग की जरूरत है, वहां पर कार्य शुरू करने की मंजूरी दी जाए। बताया जा रहा है कि मंजूरी मिलने के बाद इन जगहों पर कटिंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बताते चलें कि स्वारघाट से भवाणा तक भारी बरसात के बाद कई जगह फोरलेन किनारे पहाड़ों से भूस्खलन हुआ है। इस कारण फोरलेन पर यातायात भी एकतरफा ही चल रहा है। लोगों को जहां फोरलेन पर सफर करने की उत्सुकता थी, वहीं बारिश ने लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

स्वारघाट से मंडी भराड़ी, पनोह से बलोह तक कई जगह पर पहाड़ों से भूस्खलन और डंगों के धंसने से फोरलेन एक तरफ से बंद हो गया है। अब एनएचएआई सर्वे कर रहा है कि फोरलेन पर ऐसे कितने स्थल हैं, जहां फिर से कटिंग की जरूरत है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक वरुण चारी ने कहा कि अभी तक 50 के करीब स्थल चिह्नित हो चुके हैं। अभी सर्वे जारी है। इन जगहों की कटिंग के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद कार्य शुरू होगा।

ये भी पढ़े- 

 

SHARE
Soumya Madaan

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago