होम / kiren Rijiju: किरेन रिरिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- विदेश के लोग नहीं जानते कि राहुल वास्तव में पप्पू हैं

kiren Rijiju: किरेन रिरिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- विदेश के लोग नहीं जानते कि राहुल वास्तव में पप्पू हैं

• LAST UPDATED : March 9, 2023

 

इंडिया न्यूज़, हिमाचल प्रदेश: केंद्रीय मंत्री किरेन रिरिजू ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। राहुल गांधी कैंब्रिज विश्वविद्यालय में दिए गए अपने बयान के चलते बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं। केंद्रीय मंत्री रिरिजू में राहुल गांधी को पप्पू कहकर हमला बोला है। रिरिजू ने एक के बाद एक ट्वीट करके कहा कि कांग्रेस के स्वयंभू युवराज राहुल गांधी ने सारी हदें पार कर दी हैं। उन्होंने कहा कि यह आदमी देश की एकता के लिए खतरनाक हो गया है। यह देश के लोगों को विभाजित करने के लिए उकसा रहा है। देश के पीएम नरेंद्र मोदी का एक ही सपना है कि एक भारत श्रेष्ठ भारत।

  • केंद्रीय मंत्री किरेन रिरिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
  • रिरिजू बोले- विदेश के लोग नहीं जानते कि वास्तव में राहुल पप्पू हैं
  • उन्होंने कहा- राहुल देश को विभाजित करना चाहते हैं

किरेन रिरिजू ने शेयर किया वीडियो

किरेन रिरिजू ने राहुल गांधी का वीडियो शेयर किया जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंभी मोदी की आलोचला कर रहे हैं। रिजिजू ने एक और वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक समर्थक राहुल गांधी को सलाह देते हुए सुना जा सकता है रिजिजू अपने ट्वीट में कहते हैं कि राहुल गांधी जी हमारी बात नहीं सुनेंगे, लेकिन मैं आशा करता हूं कि वह अपने समर्पित शुभचिंतकों की बात सुनेंगे।

राहुल के बयानों पर प्रतिक्रिया करना आवश्यक नहीं- रिरिजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रिरिजू ने कहा कि राहुल गांधी का बयान मुर्खता से भरा होता है, उनके बयानों पर प्रतिक्रिया देना आवश्यक नहीं है। उन्होंने कहा कि समस्या यह है कि उनके भारत विरोधी बयानों का भारत विरोधी ताकतों द्वारा देश की खराब करने के लिए दुरुपयोग किया जाता है। रिरिजू ने कहा कि देश के लोग तो जानते हैं कि राहुल पप्पू है लेकि विदेश के लोग नहीं जानते कि राहुल गांधी वास्तव में पप्पू हैं।

इसे भी पढ़े- Rahul gandhi: सचिन पायलट के करीबी ने राहुल गांधी को बताया ‘झक्की’, कहा- विदेश में जाकर कर रहे भारत का अपमान

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox