होम / Kisan Andolan Bharat Bandh Live: किसान आंदोलन का आज पांचवां दिन, हरियाणा में किसानों का ट्रैक्टर मार्च

Kisan Andolan Bharat Bandh Live: किसान आंदोलन का आज पांचवां दिन, हरियाणा में किसानों का ट्रैक्टर मार्च

• LAST UPDATED : February 17, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Kisan Andolan Bharat Bandh Live: किसान आंदोलन का आज यानी 17 फरवरी को पांचवां दिन है। किसान लगातार आंदोलन कर रहे है। प्रदर्शन में ज्यादतर किसान पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से है। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ट्रेड यूनियनों और अन्य लोगों के साथ समूहों ने बीते शुक्रवार यानी 16 फरवरी को ‘ग्रामीण भारत बंद’ का कॉल दिया था। वहीं किसानों के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक ‘महापंचायत’ का आयोजन किया जाएगा। वहीं अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा समेत हरियाणा के सात जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद रहेंगी।


12: 45 PM , 17 FEB 2024

बीकेयू चढ़ूनी ग्रुप ने निकाला ट्रैक्टर मार्च

गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने पिहोवा में ट्रैक्टर मार्च का नेतृत्व किया है। चढ़ूनी ने ट्रैक्टर चलाकर मार्च निकाला है। साथ ही उन्होंने कहा कि, आंदोलनरत किसानों की मांगें जायज है। सरकार को किसानों की मांगे पूरी करनी चाहिए। केंद्र सरकार किसानों के साथ गलत कर रही है।


11:20 AM , 17 FEB 2024

हवाई यातायात हुई फुल

आज किसान के आंदोलन का पांचवा दिन है। किसानों के आंदोलन के कारण हवाई यातायात भी प्रभावित हो रही है। चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली इंडिगो और विस्तारा एयरलाइंस की सभी उड़ानें फुल हैं। जिसके कारण इन दोनों एयरलाइंस ने फ्लाइट की ऑनलाइन बुकिंग आज के लिए बंद रखी है। बता दें कि, चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रोजाना 8 उड़ानें चलती हैं। इन उड़ानों में 1044 सीटें उपलब्ध हैं। इन उड़ानों में 900 सीटें हमेशा बुक रहती थीं। लेकिन किसान आंदोलन के बाद से उनकी सभी सीटें फुल चल रही हैं।


10:33 AM , 17 FEB 2024

अध्यादेश के जरिए किसान आंदोलन का निकलेगा हल


10:30 AM , 17 FEB 2024

किसानों के आंदोलन का सब्जियों के दाम पर असर नहीं।


10:28 AM , 17 FEB 2024

शंभू बॉर्डर पर तैनात सब-इंस्पेक्टर की हुई मौत

मिली जानकारी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान सब-इंस्पेक्टर लाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी उन्हें तुरंत अंबाला के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


10: 20 AM , 17 FEB 2024

शंभू बॉर्डर पर किसान डटे

शंभू बॉर्डर पर किसान डटे हुए है। हरियाणा में ट्रैक्टर मार्च निकालने की तैयारी में लगे हुए है। वहीं बता दें कि बीते दिन किसानों ने भारत बंद का ऐलान किया था। जिसका थोड़ा बहुत असर बाजारों पर पड़ा था।


09: 50 AM , 17 FEB 2024

फाजिल्का में भी दिखा भारत बंद का असर

पंजाब के फाजिल्का में भी भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है। सुबह आठ बजे खुलने वाली सभी दुकानें बंद दिखी। फाजिल्का बस स्टैंड पर सन्नाटा छाया हुआ है।


 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox