होम / Kullu News: बाढ़ में बही पंजाब रोडवेज की बस में सफर कर रहे तीन यात्रीयों के शव मिले, बाकीयों की बाढ़ में बहने की आशंका है

Kullu News: बाढ़ में बही पंजाब रोडवेज की बस में सफर कर रहे तीन यात्रीयों के शव मिले, बाकीयों की बाढ़ में बहने की आशंका है

• LAST UPDATED : August 1, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Kullu News, Himachal: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मनाली में ब्यास में आई बाढ़ में बही पंजाब रोडवेज की बस के नीचे तीन शव बरामद हुए हैं। मंगलवार को प्रशासन की टीम ने बाढ़ में बही बस को बीच नदी से निकाला। नदी के पानी का रुख मोड़कर दो जेसीबी से बस को निकाला गया। इस दौरान बस के नीचे से दादा व मां-बेटी के शव बरामद किए गए हैं। मृतकों में परवीन(32), अलवीर(5) पुत्री बहार व अब्दुल(62) शामिल हैं। बस के चालक-परिचालक के अलावा एक ही परिवार के नौ लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। बता दें, 9 और 10 जुलाई को आई प्रलयकारी बाढ़ में कई वाहन बह गए थे। कई वाहनों का अभी तक सुराग भी नहीं मिल पाया है। इस बाढ़ में पंजाब रोडवेज की बस भी बह गई थी। क्लाथ के समीप यह बस एक बड़े पत्थर में फंसी हुई मिली है। इस बस में अयोध्या के एक परिवार के 11 लोग यात्रा करने गए थे। जिनमें से तीन के शव बरामद हुए हैं। बाकि लोगों की नदी में बहने की आशंका हो रही है।

ये भी पढ़े- सी ग्रेड सेब का बढ़ा रेट, 11 रुपये प्रतिकिलो के रेट से होगी सेब खरीद

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox