Lahaul Spiti: राहुल जैन ने संभाला अतिरिक्त उपायुक्त का कार्यभार

इंडिया न्यूज़ ( India News) Lahaul Spiti: आईएएस अधिकारी राहुल जैन ने मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त के पद पर काजा में कार्यभार संभाला है। राहुल जैन 2019 बैच के आईएएस अधिकारी है। इस मौके पर एसडीएम हर्ष अमनेद्र नेगी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालय कर्मचारियों ने आशी पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर स्पीति के प्रशासनिक कार्य की रूपरेखा का अवलोकन भी किया।

स्पीति में विकासात्मक कार्यों को गति देने के लिए हर संभव प्रयास होगा- राहुल जैन

राहुल जैन ने कहा कि इससे पहले एसडीएम सरकाघाट के पद पर उन्होंने एक वर्ष दस महीने तक सेवाएं दी हैं। स्पीति में विकासात्मक कार्यों को गति देने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। हर विभाग के साथ आगामी दिनों में बैठक की जाएगी, जिसमें विभागों के भीतर चलने वाले विकासात्मक कार्यों के बारे में समीक्षा की जाएगी। इसके बाद स्पीति के लिए भविष्य में क्या नए प्रयास किए जा सकते हैं, इसके बारे में रूपरेखा बनाई जाएंगी। स्पीति में साहसिक खेलों, पर्यटन की अपार संभावनाएं है।

लोग सब चाहे अपने सुझाव दे सकते है- राहुल जैन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्रथामिकताओं में शामिल हेलीपोर्ट स्थापना, इंदिरा गांधी सम्मान निधि योजना को लेकर सर्वेक्षण होना है। इसी माह यह सर्वेक्षण का कार्य पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही वाइब्रेंट प्रोग्राम को लेकर तीव्र गति से कार्य चला है। इसको लेकर योजनाएं तैयार की जा रही है। उन्होंने सभी कर्मियों को निर्देश दिए कि लोगों के कार्यों को तुरंत पूरा करने के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि स्पीति के लोग जब भी चाहे अपने सुझाव विकासात्मक कार्यों के लिए दे सकते है।

ये भी पढे़ें- Himachal: जगत सिंह नेगी ने कहा प्रदेश सरकार जन कल्याण के लिए समर्पित

SHARE
Mudit Goswami

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago