साधारण परिवार में जन्मे पंडित सुखराम बने क्रांति जनक

इंडिया न्यूज़, मंडी

हिमाचल (Himachal) के वरिष्ठ नेता, और राजनीति के चाण्क्य कहे जाने वाले स्वर्गीय पंडित सुख राम (Late Pandit Sukh Ram) का जन्म 27 जुलाई, 1927 को मंडी जिला में हुआ था। इनके पिता तुंगल (Tungal) इलाका में स्थित कोटली (Kotli) गांव में रहते थे, इनका नाम पंडित भवदेव था। पंडित जी एक आम परिवार में जन्में थे। किसी को नहीं पता था, की एक दिन सुखराम पंडित (Sukhram Pandit) संचार क्रांति के जनक बनेंगे।

पंडित सुखराम की पढ़ाई विजय हाई स्कूल के बाद हुई दिल्ली

सुखराम की शिक्षा मंडी के विजय हाई स्कूल (Vijay High School) में हुई और इसके पश्चात वल्लभ कालेज दिल्ली में हुई। पंडित सुखराम नगरपालिका मंडी में सचिव के रूप में कार्यकर्त थे। सबसे पहला चुनाव उन्होंने 1963 में हिमाचल प्रदेश के प्रत्याशी के रूप में लड़ा और महान स्वतंत्रता सेनानी सिंध के गांधी नाम से मशहूर स्वामी कृष्णा नंद को हराया। कांग्रेस में शामिल होकर वर्ष 1984 में मंडी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया।

1993 से लेकर 1996 तक संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के रूप में किया काम

पंडित सुखराम ने प्रदेश सरकार के कईं मंत्रालय जिसमें लोक निर्माण, कृषि व पशुपालन को संभाला था। पंडित सुखराम की हिमाचल राजनीति में दमदार उपस्थिति थी। पंडित सुखराम ने 1993 से लेकर 1996 तक संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के रूप में काम किया और वे संचार क्रांति का सूत्रपात कर देश भर में अपनी पहचान बना गए।

वर्तमान में सुखराम के पौत्र हैं कांग्रेस सचिव

आपको बता दे की पंडित सुखराम के पुत्र अनिल शर्मा इस समय सदर से विधायक हैं। सुखराम की बड़े पौत्र आश्रय शर्मा हिमाचल के कांग्रेस सचिव है, इसके इलावा जबकि छोटे पौत्र आयुष शर्मा ने सलमान खान की बहन अर्पिता से शादी भी की है।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में 11 तारीख से 14 तक होगी हल्की बारिश

ये भी पढ़ें: कुल्लू अस्पताल में डाक्टरों की कमी को लेकर लोगों में आक्रोश

ये भी पढ़ें: पंडित सुखराम का 94 वर्ष की आयु में निधन

ये भी पढ़ें: कांग्रेस मंत्री प्रतिभा सिंह ने आम आदमी पार्टी पर उठाये सवाल

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
Sachin

Learner , Hardworking , Aquarius hu toh samajh lo kya kya hounga .....

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago