International Shivratri Festival देव आस्था का महा समागम अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव शुरू

International Shivratri Festival देव आस्था का महा समागम अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव शुरू

  • बड़ादेव के शुभ आगमन के साथ मंडी में शुरू हुए शिवरात्रि मेले के कारज

इंडिया न्यूज, मंडी :

International Shivratri Festival : ‘बड़ादेव कमरूनाग’ के शुभ आगमन के साथ मंडी नगर में देव आस्था के महासमागम शिवरात्रि महोत्सव-2022 के कारज शुरू हो गए हैं।

मेले में सम्मिलित होने के लिए बड़ादेव कमरूनाग सोमवार को मंडी पधारे। बड़ादेव के अलावा 6 और देवी-देवता भी सोमवार को छोटी काशी पहुंचे।

शिवरात्रि महोत्सव के आनंद में भावविभोर मंडी नगर देव ध्वनियों की दिव्य गूंज से तरंगित दिखा। मंगलमय संगीत के मध्य देवी-देवताओं के आगमन से मंडी नगर में पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

अपने ईष्ट देव-देवियों के दर्शन और उनका आशीर्वाद लेने के लिए नगर में जन सैलाब सा उमड़ रहा था।

सबसे पहले पुलघराट के पास जिला प्रशासन की ओर से जिला राजस्व अधिकारी राजीव सांख्यान, तहसीलदार डा. गणेश ठाकुर और सर्व देवता समाज समिति के अध्यक्ष शिवपाल शर्मा सहित महोत्सव स्वागत समिति के सभी सदस्यों ने बड़ादेव कमरूनाग का स्वागत किया।

वहां से देव कमरूनाग राज माधोराय मंदिर पहुंचे जहां उपायुक्त मंडी एवं अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव समिति के अध्यक्ष अरिंदम चौधरी ने बड़ादेव का स्वागत किया।

उसके बाद देव कमरूनाग ने माधोराय मंदिर में माथा टेका। वहां से बड़ादेव देवलुओं संग राजमहल पहुंचे जहां राजपरिवार के सदस्यों ने पारंपरिक विधि विधान से उनका स्वागत किया।

बड़ादेव के बाद शुकदेव ऋषि शारटी, शुकदेव ऋषि थट्टा, देवी बगलामुखी बाखली व देवी बुढी भैरवा, देव बुढा बिंगल व बजीर झाथी वीर ने राज माधो राव मंदिर में उपस्थिति दर्ज करवाई।

वहां से सभी देवता देवलुओं के साथ अपने ठहरने के तय स्थानों को गए। International Shivratri Festival

Read More : Russia-Ukraine War यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों की सकुशल वापसी के लिए एचपी सरकार प्रयासरत: मुख्यमंत्री

Read More : International Shivratri Festival सीएम ठाकुर करेंगे अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago