होम / Maha Shivaratri 2024 Life Partner Upay: मनचाहा जीवनसाथी के लिए महाशिवरात्रि पर कर लें कोई 1 उपाय; पूरी होगी कामना

Maha Shivaratri 2024 Life Partner Upay: मनचाहा जीवनसाथी के लिए महाशिवरात्रि पर कर लें कोई 1 उपाय; पूरी होगी कामना

• LAST UPDATED : February 27, 2024

India News (इंडिया न्यूज़),Maha Shivaratri 2024 Life Partner Upay: महाशिवरात्रि हिन्दुओं का धार्मिक त्योहार है। हिन्दुओं का ये धार्मिक त्योहार फाल्गुन माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इसी दिन भगवान शंकर और माता पार्वती की शादी हुई थी। इस दिन शिव भक्त व्रत रखते हैं और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं। हर साल शिव भक्त इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते है। महाशिवरात्रि के दिन शिव मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया जाता है।

बाजारों में इस दिन रोनक देखने को मिलती है। इस साल 2024 की महाशिवरात्रि 8 मार्च दिन शुक्रवार को है। 8 मार्च को रात में 9 बजकर 57 मिनट पर पर्व शुरू होगा और र दूसरे दिन 9 मार्च को 6 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। लेकिन विशेष महत्व प्रदोष काल का माना जाता है इसलिए 8 मार्च को ही महाशिवरात्रि त्योहार मनाया जाएगा। चलिए जानते है यदि आप मनचाहा जीवनसाथी पाना चाहते है को इस दिन कैसे करें पूजा- और कौन से करने चाहिए उपाए?

Also Read: Paytm Payment Bank: विजय शेखर ने Paytm Payment Bank के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, नए बोर्ड का होगा गठन

मनचाहा जीवनसाथी के लिए उपाय

  • महा शिवरात्रि के दिन अगर विवाह योग्य कन्याएं विधि-विधान पूजा और व्रत रखती हैं तो उन्हें भगवान शिवजी की कृपा जरूर प्राप्त होती है। जिसके परिणामस्वरूप जल्द ही योग्य वर प्राप्ति की कामना पूरी होती है।
  • अक्सर कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर होने की वजह से भी विवाह में देरी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में महा शिवरात्रि के दिन कम से कम 6 रत्ती का पीला पुखराज सोने की अंगूठी में बनवाकर तर्जनी में विधिवत धारण करने से शादी में आ रही समस्या से मुक्ति मिलती है।
  • मनचाहा जीवनसाथी के लिए कुंवारी कन्या को महा शिवरात्रि का व्रत रखना चाहिए। शाम के समय भगवान शिव का रुद्राभिषेक करक पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा इस दिन किसी जरूरतमंद महिला को पीले रंग की साड़ी जरूर भेज करें। इस उपाय से भी जल्द विवाह का योग बनता है।
  • कुंवरी कन्याओं को महाशिवरात्रि के दिन ‘ओम् नमः शिवाय’ का जाप करना चाहिए। ऐसा करने पर भगवान शिव की कृपा होती है।

Also Read: Maha Shivratri 2024: महाशिवरात्री पर करें भगवान शिव के 108 नामों का जाप, पूरी होगी हर मनोकामना

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox