होम / Mandi News: माता के गूरों ने दी अग्निपरीक्षा, अंगारो पर चल दिखाई दैवीय शक्ति का किया प्रदर्शन

Mandi News: माता के गूरों ने दी अग्निपरीक्षा, अंगारो पर चल दिखाई दैवीय शक्ति का किया प्रदर्शन

• LAST UPDATED : September 19, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Mandi News, Himachal: हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर के स्कूल बाजार स्थित माता काली चामुंडा मंदिर में सोमवार रात को माता की वार्षिक जाग धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान रात्रि ठीक 12:00 बजे माता काली चामुंडा और महाकाली पुरानी अपने रथों व देवलुओं के साथ भंडार से स्कूल बाजार स्थित जाग स्थल पर पहुंचीं। जहां माता ने अपने गूर व पुजारों के माध्यम से दहकते अंगारों पर चल कर दैवीय शक्ति का प्रदर्शन किया। इस दौरान मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं की ओर से लगाए गए माता के नाम के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। करीब 15 मिनट चले इस दैवीय खेल को देख हर कोई आश्चर्यचकित हुआ।

देवताओं और असुरों के बीच के युध्द की वृतांत सुनाएगे

बाद में गूरू व पुजारियों के माध्यम से भादो माह में देवताओं तथा असुरी शक्तियों के बीच हुए युद्ध का वृतांत सुनाते हुए कहा कि इस वर्ष देवता व असुरी शक्तियां बराबरी पर हैं। इसका सही परिणाम मंगलवार रात मंडी शहर के देवधार स्थित देव सत बाला कामेश्वर मंदिर व सेहली गांव स्थित माता बगलामुखी मंदिरों में सुनाया जाएगा। काली चामुंडा माता मंदिर के प्रधान सुंदरलाल ने बताया कि जाग से पूर्व मंदिर में विभिन्न भजन मंडलियों की ओर से भजन-कीर्तन से समां बांधा गया। वहीं, श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया।

यह भी पढ़े- Himachal Weather: भारी बरसात से हुई ऊना में फसल तबाह, घरों में घुसा पानी, खतरे के निशाना पर घालूवाल पुल

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox