होम / अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा मीडिया से रूबरू प्रदेश सरकार पर लगाए आरोप

अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा मीडिया से रूबरू प्रदेश सरकार पर लगाए आरोप

• LAST UPDATED : April 21, 2022

इंडिया न्यूज़, सिरमौर

दिल्ली(Delhi) में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सदस्यता लेने के बाद नाहन (Nahan) लौटे अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा (Ultra Marathon Runner Sunil Sharma)मीडिया से रूबरू। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों की अनदेखी करने के प्रदेश सरकार पर आरोप लगाए। मीडिया से बात करते हुए सुनील

हिमाचल में होनी चाहिए ए ग्रेड की सरकार

शर्मा ने कहा कि अब सी और बी ग्रेड की सरकार का समय चला गया है अब ए ग्रेड की सरकार का समय आ रहा है। हिमाचल (Himachal) में स्वास्थ्य शिक्षा और लड़कों के क्षेत्र में अब कार्य होंगे।

सरकार में आम आदमी के लिए कोई स्थान नहीं

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि हिमाचल में भाजपा सरकार कांग्रेस को भूल कर अब आम आदमी पार्टी की बात करती है क्योंकि इस पार्टी में है वह लोग जुड़े हैं जिन्होंने संघर्ष किया और अब आने वाले युवाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सुनील प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हिमाचल की सरकार ने खिलाड़ियों की अनदेखी की है।

अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा

उन्होंने यह भी कहा कि जिन खिलाड़ियों की राजनीतिक पहुंच है उन खिलाड़ियों के लिए सरकार नीतियां बना लेती है परंतु आम आदमी के लिए यहां कोई स्थान नहीं है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह हमेशा जरूरतमंदों के लिए आगे आए हैं और भविष्य में भी जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर एथलीटों की अनदेखी का आरोप

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ठेकेदारों व माफिया की पार्टी है। भाजपा सरकार खेल मंत्री (sports minister)के गृह जिला के खिलाड़ियों के लिए ही पालिसी बनाती है। दूसरे जिलों के लिए सरकार कुछ नहीं करती है। सुनील शर्मा ने पत्रकार वार्ता में केंद्र व हिमाचल की भाजपा सरकार पर एथलीटों की अनदेखी के आरोप भी लगाए।

अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा

सुनील शर्मा ने कहा कि वह दो लाख किलोमीटर दौड़ कर इतने नहीं थके , जितने पिछले 6 वर्षों में प्रदेश विधानसभा (Assembly) व सचिवालय शिमला (Secretariat Shimla) के चक्कर लगाकर थक गए हैं।

एथलीटों के लिए पॉलिसी न बनाने पर सवाल

सुनील शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर आरोप लगाया कि आखिर एथलीटों के लिए क्यों पॉलिसी नहीं बनाते। राफ्टिंग और स्कीइंग के लिए कैसे पालिसी बनी तथा कितने देश हैं जो राफ्टिंग और स्कीइंग खेलते हैं। सुनील शर्मा ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर एथलीटों की अनदेखी का आरोप लगाया।

सुनील शर्मा का कहना है कि यदि वह किसी मंत्री, विधायक, सांसद के रिश्तेदार या परिवार के सदस्य होते तो उन्हें अब तक सरकार द्वारा नौकरी दे दी जाती। मगर वह एक किसान के बेटे तथा एक फौजी के भाई हैं।

हिमाचल में परिवर्तन की बात

इसलिए हिमाचल सरकार पिछले 6 वर्षों में एथलीटों के लिए कोई भी पालिसी नहीं बना पाई। सुनील शर्मा ने बताया कि वह चार बार अल्ट्रा मैराथन में नेशनल चैंपियन रह चुके हैं। हिमाचल प्रदेश की सड़कों से रूबरू हुए हैं, प्रदेश की सड़कों की हालत बद से बदतर हो चुकी है। अब हिमाचल में परिवर्तन का समय आ गया है।

हिमाचल की आम जनता कांग्रेस भाजपा को उखाड़ कर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी। सुनील शर्मा के साथ आप नाहन विधानसभा पार्टी अध्यक्ष एडवोकेट सुभाष शर्मा, मीडिया प्रभारी जयप्रकाश, उपाध्यक्ष सोहन सिंह व विनोद भटनागर आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: आयुष्मान हेल्थ वैलनेस सेंटर सेनवाला में स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox