होम / MC shimla election: शिमला नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस आज जारी कर सकता है प्रत्याशियों की सूची

MC shimla election: शिमला नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस आज जारी कर सकता है प्रत्याशियों की सूची

• LAST UPDATED : April 11, 2023

MC shimla election: हिमाचल प्रदेश में शिमला नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस, बीजेपी समेत की पार्टियां बैठकें करके चुनाव के लिए रणनीति तैयार कर रही हैं। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस आज नगर निगम शिमला चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकता है। प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को पूरा दिन प्रदेश कार्यालय में बैठकें करता रहा। वहीं स्क्रीनिंग कमेटी को लेकर भी बैठक की गई। आज स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन चौहान प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, 12 वार्डों में प्रत्याशी के नामों को लेकर सहमति बन चुकी है। अन्य 14 वार्डों पार्टी बैठक करने के बाद फैसला लेगी।

  • हिमाचल प्रदेश में नगर निगम शिमला चुनाव की तैयारी हुई तेज
  • कांग्रेस आज जारी कर सकता है प्रत्याशियों की सूची
  • स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन चौहान जारी कर सकते है सूची

सीएम के सामने नगर निगम का चुनाव जीतने की चुनौती

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता में आए लगभग तीन महीने हुआ है। ऐसे में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के सामने नगर निगम शिमला चुनाव में पार्टी को जीत दिलाना बड़ी चुनौती है। बीते 11 साल से नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीत हासिल नहीं हो पाई है। इस बार कांग्रेस अपनी जीत पक्की समझ रही है। इससे पहले हुए उपचुनाव और फिर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीत हासिल हुई, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम चुनाव को लेकर उत्साहित हैं। वहीं, बीजेपी अपने शासनकाल में किए गए कामों और कांग्रेस सरकार की तीन महीने की नाकामियों को जनता के बीच रखेगी। ऐसे में कांग्रेस के लिए यह चुनाव जीतना आसान नहीं होगा।

टिकट न मिलने पर दूसरी पार्टी में जा सकते हैं उम्मीदवार

शिमला नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के लिए 34 वार्डों में 160 प्रत्याशियों ने आवेदन किया है। ऐसे में टिकट आवंटन को के बाद पार्टी में बगावत भी हो सकती है। जिन उम्मीदवारों को टिकट नहीं मिलेगा वह दूसरी पार्टी या निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसे ही बागियों का इंतजार आम आदमी पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया कर रही हैं। अगर पार्टी में बगावत होती है तो इसका नुकसान पार्टी के प्रत्याशी को भुगतना होगा। ऐसे में कांग्रेस पार्टी सोच-समझकर टिकटों का बटवारा करेगी।

इसे भी पढ़े- Himachal politics: सीएम सुक्खू ने नगर निगम चुनाव को लेकर दिया बयान, बोले- कांग्रेस दर्ज करेगी जीत

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox