होम / MC Shimla Election 2023: 2 मई को होगा शिमला नगर निगम का चुनाव, इस दिन आएगा परिणाम

MC Shimla Election 2023: 2 मई को होगा शिमला नगर निगम का चुनाव, इस दिन आएगा परिणाम

• LAST UPDATED : April 4, 2023

MC Shimla Election 2023: हिमाचल प्रदेश में शिमला नगर निगम चुनाव का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। अब चुनाव की घोषणा कर दी गई है। 2 मई को नगर निगम शिमला के चुनाव होंगे। वहीं चुनाव का रिजल्ट 4 मई को आएगा। जारी अधिसूचना के मुताबिक, नगर निगम शिमला चुनाव के लिए प्रत्याशी 13, 17 और 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन भर सकते हैं। 19 अप्रैल को नामांकन की स्क्रूटनी होगी। इसके अलावा जारी अधिसूचना के मुताबिक, 21 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे।

  • शिमला नगर निगम चुनाव की तारीख का ऐलान
  • 2 मई को होंगे चुनाव
  • 4 मई को आएंगे परिणाम
  • 13,17 और 18 अप्रैल को भर सकते हैं नामांकन

4 मई को आएंगे परिणाम

शिमला नगर निगम चुनाव के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन 21 अप्रैल को वापस ले सकता है। नामांकन वापस लेने के बाद बचे प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। नगर निगम शिमला चुनाव के लिए 2 मई के दिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। नगर निगम शिमला चुनाव के परिणाम 4 मई को आएंगे। यह परिणाम नगर निगम शिमला के हेडक्वार्टर में घोषित किया जाएगा। 6 मई तक चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

सीएम सुक्खू के लिए चुनौती भरा होगा नगर निगम शिमला का चुनाव

नगर निगम शिमला का चुनाव करीब एक साल की देरी होने जा रहा है। पहले नगर निगम का कार्यकाल जून 2022 में समाप्त हो चुका है। यह चुनाव पिछली साल जून में होने थे, लेकिन मामला कोर्ट में जाने के बाद चुनाव एक महीने तक टल गया। नगर निगम शिमला के चुनाव सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए अग्निपरीक्षा है। मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद पहली बार उन पर पार्टी को जीत दिलाने की चुनौती है।

इसे भी पढ़े- IPL 2023: गेंदबाजों के ‘नो बॉल’ करने भड़के MS धोनी, CSK की कप्तानी छोड़ने की दी धमकी

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox