होम / MC shimla election: शिमला नगर निगम में प्रचार पर उतरे सीएम सुक्खू, कहा- “पार्षद रह चुका, समस्याओं से हूं भली-भांति परिचित”

MC shimla election: शिमला नगर निगम में प्रचार पर उतरे सीएम सुक्खू, कहा- “पार्षद रह चुका, समस्याओं से हूं भली-भांति परिचित”

• LAST UPDATED : April 27, 2023

India News(इंडिया न्यूज़),MC shimla election: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज (27 अप्रैल) पहली बार शिमला नगर निगम में कांग्रेस प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के लिए उतरे और 7 वार्डों में नुक्कड़ सभाएं की। सीएम सुक्खू की ताबड़तोड़ नुक्कड़ सभाएं रात 9:00 बजे तक चलती रहीं। सीएम सुक्खू ने दोपहर लगभग 12:30 बजे अपने प्रचार अभियान की शुरूआत लोअर बाजार वार्ड से की, जहां से उमंग बंगा पार्टी की प्रत्याशी हैं।

  • नगर निगम शिमला में सीएम प्रचार के लिए उतरें
  • कई जगहों में की नुक्कड़ सभाएं
  • पार्षद रह चुके हैं, समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं- सीएम

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और कांग्रेस ही शिमला शहर के विकास को आगे बढ़ाएगी। शिमला के लोगों को साफ पानी का पानी, सड़कों को चौड़ा करने और शिमला में बिजली की लटकी हुई तारों को व्यवस्थित करने के साथ-साथ शहर की हर समस्या का समाधान कांग्रेस पार्टी ही करेगी। इसलिए लोग कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को वोट देकर सफल बनाएं।

कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही प्रदेश हित में निर्णय लिए- सीएम

सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही प्रदेश हित में अनेकों निर्णय लिए गए हैं। शिमला शहर के हजारों लोगों को राहत देते हुए एटिक की ऊंचाई को बढ़ाकर उसे रहने योग्य बनाने का फैसला कांग्रेस सरकार ने ही किया है। इससे न केवल शिमला बल्कि पालमपुर, मंडी, सोलन और धर्मशाला शहर के निवासियों को भी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है। कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन को बहाल कर दिया गया है। इसके साथ ही आज ही महंगाई भत्ते की 3 प्रतिशत की किस्त जारी करने की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि वह शिमला शहर से पार्षद रह चुके हैं और यहां के लोगों की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं, इसलिए शहर की समस्याओं का निपटारा करने के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

इन प्रत्याशियों का किया प्रचार

मालूम हो कि उन्होंने गंज बाजार से कांग्रेस की प्रत्याशी सुषमा कुठियाला, समरहिल से प्रत्याशी जगदीश ठाकुर, भराड़ी वार्ड से कांग्रेस के प्रत्याशी जितेंद्र चौधरी, कुफ्टाधार से पार्टी की प्रत्याशी सत्या वर्मा, कैथू वार्ड से कांग्रेस की उम्मीदवार कांता स्याल तथा अनाडेल से प्रत्याशी उर्मिल कश्यप के पक्ष में प्रचार किया।

MC shimla election: अनुराग ठाकुर ने किया रोड शो, काग्रेस पर कसा तंज, कहा- 5 महीने में ही हाँफ गई कांग्रेस सरकार

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox