होम / MC Shimla Election: शिमला नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने विधायको को सेक्टर वाइज प्रभारी और सह प्रभारी की जिमदारियां सौंपी

MC Shimla Election: शिमला नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने विधायको को सेक्टर वाइज प्रभारी और सह प्रभारी की जिमदारियां सौंपी

• LAST UPDATED : April 17, 2023

MC Shimla Election: शिमला नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस इस बार पूरी तरह से सतर्क है। प्रदेश विधानसभा में अपनी सत्ता वापसी के बाद कांग्रेस की नजर अब शिमला नगर मिगम चुनाव पर है। इसके लिए कांग्रेस पूरी तरह अपनी रणनीति बना रही है। आज (17 अप्रैल) को अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने शिमला नगर निगम चुनावों के लिए मंत्रियों व पार्टी विधायको की सेक्टर वाइज प्रभारी ,सह प्रभारी की जिमदारियां सौंप दी हैं।
कांग्रेस महासचिव सगंठन महामंत्री रजनीश किमटा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि

  • सेक्टर 1 कृष्णा नगर,राम बाजार,लोवर बाजार व जाखू के लिये विधायक सुधीर शर्मा को प्रभारी,व सीपीएस आशीष बुटेल को सह प्रभारी के साथ विधायक संजय रत्न,यादवेंद्र गोमा व चैतन्य शर्मा को लगाया गया हैं।

  • सेक्टर 2 टूटू,मंजयाट, बालूगंज,व कच्ची घाटी में चंद्र कुमार प्रभारी,सह प्रभारी संजय अवस्थी के साथ इंद्र दत्त लक्खन पाल व मलेंद्र राजन को लगाया गया हैं।

  • सेक्टर 3 भराड़ी,रुलदू भट्टा, कैथू व अनाडेल में राजेंद्र राणा प्रभारी,किशोरी लाल सह प्रभारी के साथ देवेंद्र भुट्टो व विनोद सुलतानपुरी को लगाया गया है।

  • सेक्टर 4 समरहिल,टूटीकंडी, नाभा व फागली में डॉ कर्नल धनीराम शांडिल प्रभारी राम कुमार सह प्रभारी के साथ अजय सोलंकी व चंद्र शेखर को लगाया गया हैं।

  • सेक्टर 5 उप्पर ढली ,लोअर ढली,शांति विहार,भट्टाकुफर, कुसम्पटी में रोहित ठाकुर प्रभारी,सह प्रभारी राजेश धर्माणी के साथ नंद लाल व भुवनेश्वर गौड़ को लगाया गया हैं।

  • सेक्टर 6 बेनमोर, इंजन घर,संजोली चौक,सांगटी में जगत सिंह नेगी प्रभारी,मोहन लाल ब्राक्टा सह प्रभारी के साथ रवि ठाकुर व भवानी सिंह पठानिया को लगाया गया हैं।

  • सेक्टर 7 कंगना धार,पटियोग,न्यू शिमला खलीनी व कनलोग में हर्षवर्धन चौहान प्रभारी,सुंदर सिंह ठाकुर सह प्रभारी के साथ सुरेश कुमार व सुदर्शन बबलू को लगाया गया है।
    सेक्टर 8 मल्याणा,पंथा घाटी, छोटा शिमला व विकास नगर में विनय कुमार प्रभारी रघुवीर सिंह बाली सह प्रभारी के साथ नीरज नय्यर,केवल सिंह पठानिया को लगाया गया हैं।
SHARE
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox