MC Shimla Election: प्रतिभा सिंह ने चुनाव के आखरी दौर में प्रत्याशियों का बड़ा हौसला, बीजेपी पर भी साधा निशाना

India News (इंडिया न्यूज़) शिमला: (MC Shimla Election)  नगर निगम चुनाव 2 मई को होने वाला है। सभी दलों ने शिमला में अपना पूरा दम लगाकर प्रचार किया। बीजेपी को इस बार शिमला में अपनी सत्ता वापसी की उम्मीद है तो वहीं कांग्रेस की अपेक्षाएं सत्ता में 10 साल के लंबे अंतराल के बाद वापसी की हैं। इस चुनाव में कांग्रेस के सीएम सुक्खू से लेकर अध्यक्ष प्रतिभा सिंह तक ने जीत के लिए अग्रिपरिक्षा देते हुए पूरी ताकत लगा दि। इसी क्रम में आखरी दौर के प्रचार के बाद कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने आखरी दिन शिमला नगर निगम के चुनावों में खड़े पार्टी के सभी प्रत्यशियों को जीत की शुभकामनाएं दि।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनमत किसी भी राजनैतिक दल की दिशा व दशा तय करता हैं। उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र के इस पर्व में सभी मतदाताओं को जिनको हमारा संविधान मतदान का अधिकार देता है,उन्हें इस में अपने वोट की आहुति अवश्य देनी चाहिए।

सरकार जनकल्याण के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं- प्रतिभा सिंह


प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है जो जनकल्याण के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। उन्होंने पूर्व भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह हर मोर्चे पर विफल रही। डबल इंजन का दावा करने वाली भाजपा सरकार ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह चौपट कर दी। केंद्र से उसे ऐसी कोई भी विशेष आर्थिक सहायता नही मिली जिससे प्रदेश की वित्तीय स्थिति में कोई सुधार होता।

डबल इंजन की सरकार का प्रदेश को कोई लाभ नही मिला- प्रतिभा सिंह

प्रतिभा सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का प्रदेश को कोई लाभ नही मिला। प्रदेश के दो नेता एक मंत्री तो दूसरा उनके सगंठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के बावजूद भी प्रदेश को कोई विशेष पैकेज नही मिला जिससे प्रदेश में ओद्योगिक विकास की गति मिलती और बढ़ती बेरोजगारी पर कोई अंकुश लगता।

बीजेपी सरकार ने कर्मचारियों की भी उपेक्षा की- प्रतिभा सिंह

प्रतिभा सिंह ने कहा कि पूर्व बीजेपी सरकार ने कर्मचारियों की भी उपेक्षा की। उनकी मांगों पर कभी कोई विचार नही किया। उनके देय भते भी उन्हें कभी समय पर नही दिए। यही बजह रही कि आज पूर्व भाजपा सरकार की 12 हजार करोड़ से अधिक की कर्मचारियों की देनदारियां कांग्रेस सरकार को चुकानी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन बहाल कर दी है और वह कर्मचारियों की सभी देनदारियों को चरणबद्ध ढंग से चुकता करेंगी।

ये भी पढ़ें- MC Shimla Election: मंगलवार 2 माई को शिमला नगर निगम के चुनाव, मतदान के लिए वोटर कार्ड के अतिरिक्त 17 दस्तावेज होंगे मान्य

SHARE
Mudit Goswami

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago