MC Shimla Elections: नगर निगम चुनाव की तैयारियों में जयराम ठाकुर, सुरेश कश्यप और राजीव बिंदल ने अलग-अलग वार्ड में किया नुक्कड़ सभा का आयोजन

MC Shimla Elections: भाजपा के नेताओं ने आज नगर निगम चुनावों को देखते हुए शिमला के अलग-अलग वार्डों में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया। पार्टी के लिए प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मल्याणा,भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने संजौली में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मल्याणा में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी जितना मर्जी झूठ बोल ले पर जनता सब जानती है। भाजपा ने नगर निगम शिमला में काम किया है और आने वाले समय में भी नगर निगम बनाने के बाद काम करेगी। उन्होंने कहा भाजपा ने अपने मैनिफेस्टो में कहा है कि हम जीतने के बाद 40000 लीटर तक प्रति माह पानी का बिल नहीं आने देंगे। शहरवासियों को टैक्सों के जाल से मुक्ति, ‘‘एक निगम एक टैक्स’’ प्रणाली लागू करेंगे,। वतर्मान में कूड़ा बिलों को 50 तक माफ करेंगे। हर वार्ड/मोहल्ले में सुलभ शौचालय बनाकर जनता को सुविधा देंगे। पार्किंग हर मोहल्ले में होगी और गाड़ी व्यवस्थित पार्क होंगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की सरकार की प्रतिबद्धता के अनुसार गरीब ढारा मालिकों को 2 बिस्वा तक जमीन में बने ढारों का अधिकार भी देगी।

सोलन के चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी ने 24 झूटी गरंटिया की थी- सुरेश कश्यप

वहीं भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने संजौली में आयोजित एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने केवल हिमाचल प्रदेश में झूठ की राजनीति की है और इस राजनीति से जनता ठगा महसूस कर रही है। जब कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश की सत्ता में आई तो झूठी 10 गरंटियो से जनता को गुमराह किया , आपको याद होगा नगर निगम सोलन के चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी ने 24 झूटी गरंटिया की थी। पर भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करके दिखाती है हमने जो मैनिफेस्टो आपके बीच में रखा है उसे पूर्ण रूप से पूरा करेंगे यह हमारा वादा है। उन्होंने कहा कि आपने भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र और प्रदेश में भी देखी है , फर्क साफ है हम जो कहते हैं वह कर के दिखाते हैं ना कि कांग्रेस पार्टी की तरह झूठे वादे करते हैं। अमृत मिशन और स्मार्ट सिटी के अंतर्गत करोड़ों रुपए का पैसा हिमाचल प्रदेश में आया जिसको शिमला को विकसित करने के लिए लगाया गया आपके सामने है शिमला में जो पिछले 5 साल में हुआ वह कांग्रेस शासनकाल में कभी भी नहीं हुआ।

स्मार्ट सिटी शिमला को मिली है तो यह केंद्र सरकार की देन है- राजीव बिंदल

इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने पंथाघाटी में भाजपा की एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर स्मार्ट सिटी शिमला को मिली है तो यह केंद्र सरकार की देन है और इसके अंतर्गत जितना भी पैसा शिमला शहर के लिए आ रहा है उसमें प्रदेश सरकार की कोई भूमिका नहीं है। स्मार्ट सिटी केवल केंद्र सरकार की योजना का एक बड़ा भाग है और स्मार्ट सिटी के अंतर्गत शिमला शहर में जो चौमुखी विकास हुआ है वह केवल भाजपा नेतृत्व की मेहनत का स्वरूप है। उन्होंने कहा कि जब नगर निगम शिमला में भाजपा की सरकार थी तब शिमला शहर में कभी पानी की कमी नहीं आने दी है, यह बहुत बड़ी बात है एक शहर के लिए पानी सबसे बड़ी सुविधा है और अगर कोई नेतृत्व पानी का संकट दूर कर सकता है तो नेतृत्व सशक्त है।

SHARE
Mudit Goswami

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago