Mega Craft Fair ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में मध्य मार्च में आयोजित होगा क्राफ्ट मेला

Mega Craft Fair ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में मध्य मार्च में आयोजित होगा क्राफ्ट मेला

  • फैशन शो, कवि सम्मेलन, लोक नृत्य प्रतियोगिताएं रहेंगी आकर्षण का केंद्र
  • मुख्यमंत्री करेंगे इसका शुभारंभ

इंडिया न्यूज, कुल्लू :

Mega Craft Fair : कुल्लू जिला प्रशासन ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में मध्य मार्च से माह के अंत तक मेगा क्राफ्ट मेले का आयोजन करेगा। इस मेले का आयोजन मिनी कार्निवाल की तर्ज पर करने के लिए जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है।

उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने इस संबंध में बैठक का आयोजन कर मेले को बड़े पैमाने पर मनाने के लिए विभागों की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। आशुतोष गर्ग ने बताया कि वस्त्र मंत्रालय ने कुल्लू में क्राफ्ट बाजार लगाने के लिए धनराशि स्वीकृत की है।

क्राफ्ट मेले में देशभर के हस्तशिल्प व हथकरघा कारीगरों को आमंत्रित किया जाएगा। फैशन शो के लिए भी वस्त्र मंत्रालय से धनराशि स्वीकृत हुई है।

उन्होंने कहा कि लगभग 15 दिनों तक चलने वाले क्राफ्ट मेले में स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प व हथकरघा दस्तकारों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें एक उपयुक्त मंच प्रदान किया जाएगा।

स्थानीय व्यंजनों के स्टाल भी मेले के दौरान लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेले के बड़े स्तर पर आयोजन का उद्देश्य जिले में पर्यटन को बढ़ावा देना भी है।

आशुतोष गर्ग ने कहा कि फैशन शो में स्थानीय परिधानों को मोडल प्रदर्शित करेंगे। इसमें हस्तकला क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न राज्यों की नेशनल स्तर की विजेता संस्थाओं को भी आमंत्रित किया जाएगा।

ढालपुर मैदान में विभिन्न राज्यों के क्राफ्ट प्रदर्शित करते हुए 100 से अधिक स्टाल लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे।

इस क्राफ्ट मेले में देश के अन्य राज्यों के राष्ट्रीय स्तर के नामी हस्तशिल्प के स्टाल लगाने के साथ जिले के सभी विकास खंडों से चयनित 25 स्वयं सहायता समूहों को भी स्थानीय तौर पर तैयार उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

मेले के दौरान लोगों के मनोरंजन के लिए भाषा एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से अटल सदन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

 

विभिन्न लोक नृत्य, लोक गीत तथा लोक संगीत प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। कला तथा साहित्य प्रेमियों के लिए पहाड़ी कवि मुशायरा का आयोजन भी किया जाएगा।

डीसी ने कहा कि फैशन शो मेले का मुख्य आकर्षण होगा। 2 दिन तक ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में फैशन शो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

मेले के दौरान 25 फूड कोर्ट भी स्थापित किए जाएंगे जिसमें लोग स्थानीय तौर पर तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे।

बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रशांत सरकैक, एएसपी निश्चिंत नेगी, जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी दीप्ति मंढोतरा, सचिव जिला रेडक्रास सोसायटी वीके मोदगिल, हस्तशिल्प से अपदेश तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। Mega Craft Fair

Read More : Suresh Bhardwaj Meeting भाजपा के सभी पार्षदों ने जनता के काम किए

Connect with us : Twitter | Facebook | Youtube

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago