Minimum price of apple: बागवानों को मिली राहत, सेब का न्यूनतम आयात मूल्य 50 रुपए हुआ निर्धारित

India news (इंडिया न्यूज़), Minimum price of apple, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश, कश्मीर और उत्तराखंड के सेब बागवानों को राहत देने के लिए सेब का न्यूनतम मूल्य तय कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने सेब पर न्यूनतम आयातित मूल्य 50 रुपए प्रतिकिलो निर्धारित कर दिया है। इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। देश के सेब उत्पादकों के हितों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने आयात नीति में संशोधन कर 50 रुपए न्यूनतम आयात मूल्य तय करने का निर्णय लिया है।

संयुक्त किसान मंच के संयोजक हरीश चौहान और संजय चौहान ने बताया कि विदेशी सेब के कारण हिमाचल में सेब बागवानों को भारी नुकसान का सामना पड़ता था। ईरान का सेब भारत में औसतन 20 से 25 रुपए में आयात हो जाता था। अब इस पर 50 फीसदी आयात शुल्क लगता है। 20 रुपए के सेब पर 10 रुपए आयात शुल्क के साथ 30 रुपए प्रतिकिलो के दामों पर विदेशी सेब आयात किया जाता है।

निर्धारित किया गया न्यूनतम मूल्य

सेब का न्यूनतम आयात मूल्य 50 रुपए तय किया गया है। इससे जो सेब 20 से 50 रुपए में आयात होता था अब वो 70 से 75 रुपए में आयात किया जाएगा। सेब आयात के लिए भूटान को छूट दी गई है लेकिन इससे ज्यादा नुकसान नहीं होने वाला है, क्योंकि भूटान से निर्यात अभी भी बहुत मंहगा है। भूटान में सेब का कम उत्पादन होता है। इससे सर्टिफिकेट ऑफ ओरेजन भी प्राप्त नहीं होगा। इस फैसले से साफ्ता (साउथ एशियन फ्री ट्रेड कंट्रीज) के जरिए सेबों के अवैध आयात पर भी रोक लगेगी। अधिक मात्रा में ईरान का सेब अफगानिस्तान के नाम पर पाकिस्तान होते हुए बिना आयात शुल्क के भारत में आता है।

मंच ने उठाया था मुद्दा

संयुक्त किसान मंच विदेशी सेब पर 100 फीसदी आयात शुल्क लगाने की मांग कर रहा था। वहीं केंद्र सरकार की तरफ से सेब पर 50 रुपए प्रतिकिलो आयात मूल्य तय किया गया है। मंच की तरफ से इसे अपनी पहली जीत बताई जा रही है। हिल स्टेट हार्टीकल्चर फोरम के संयोजक हरीश चौहान बीते तीन सालों से केंद्र सरकार की प्री बजट मीटिंग में विदेशी सेबों पर 100 फीसदी आयात शुल्क लगाने की मांग प्रमुखता से कर रहे थे। चौहान ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, अनुराग ठाकुर और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आभार व्यक्त किया है।
SHARE
Ashish Mishra

Journalist, India News.

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago