Monsoon in Himachal: हिमाचल में इस बार मानसून में हुई 33 प्रतिशत अधिक बारिश, 6 सितंबर तक रहेगा मौसम खराब

India News (इंडिया न्यूज़), Monsoon in Himachal , Himachal: प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे हिमाचल प्रदेश में अगस्त के दौरान सामान्य से चार फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। 24 जून से 31 अगस्त तक मानसून सीजन में सामान्य से 33 फीसदी अधिक बरसे बादल बरसे हैं। हिमाचल में एक सप्ताह से मौसम साफ चल रहा है। इस दौरान सूबे में सामान्य से 75 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई। इसके चलते अगस्त की बारिश का कुल आंकड़ा सामान्य से कम रहा है। लगातार तीसरे वर्ष अगस्त में सामान्य से कम बारिश हुई है। अगस्त 2022 में सामान्य से चार और 2021 में 44 फीसदी कम बारिश हुई थी। प्रदेश में शुक्रवार से बारिश के आसार हैं। 6 सितंबर तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

गुरुवार को रहा मौसम साफ

गुरुवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 36.6, बिलासपुर में 35.3, चंबा में 33.8, सुंदरनगर-भुंतर में 33.4, कांगड़ा में 33.0, मंडी में 32.3, सोलन में 31.0, नाहन में 29.3, धर्मशाला में 28.5, शिमला में 26.4 और मनाली में 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, मानसून सीजन के दौरान लाहौल-स्पीति जिला को छोड़कर शेष सभी जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। लाहौल-स्पीति में सामान्य से 30 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई। बिलासपुर में सामान्य से 76, चंबा में 13, हमीरपुर में 52, कांगड़ा में 13, कुल्लू में 65, किन्नौर में 40, शिमला में 91, मंडी में 58, सिरमौर में 56, सोलन में 99 और ऊना में 7 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई।

हिमाचल को इस मानसून हुआ 8657.80 करोड़ का नुकसान

मानसून सीजन के दौरान हिमाचल प्रदेश को 8657.80 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग को सबसे ज्यादा 2932.94 करोड़ रुपये नुकसान का आकलन किया जा चुका है। बाढ़ से प्रदेश में 2527 मकान ढह गए जबकि 10799 क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं 5607 गोशालाएं और 314 दुकानें ढही हैं।

यह भी पढ़े- Hamirpur: बेघर लोगों के पुनर्वास पर सरकार गंभीर, एक माह में खाका होगा तैयार

SHARE
Soumya Madaan

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago