कांगड़ा जिला के 15 विधानसभा क्षेत्रों में 13 लाख से अधिक वोटर चुनेंगे अपने विधायक।

कांगड़ा जिला के 15 विधानसभा क्षेत्रों में 13 लाख से अधिक वोटर चुनेंगे अपने विधायक।

  • जिला में सुलाह विधानसभा में सबसे ज्यादा 53130 महिलाऐं वोटर।

इंडिया न्यूज, धर्मशाला(Dharamshala-Himachal Pradesh)

निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि 12 नवम्बर को प्रदेश में होने वाले विधानसभा के आम चुनावों के लिए मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। चुनाव कर्मियों के प्रशिक्षण एवं पूर्वाभ्यास को लेकर एक रिहर्सल की जा चुकी हैं।

कांगड़ा जिले में दूसरी रिहर्सल 04 नवम्बर तथा तीसरी और अंतिम रिहर्सल 10 नवम्बर को होगी। तत्पश्चात पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी।

डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि जिला कांगड़ा के तहत 15 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। कांगड़ा जिला में कुल 13 लाख 34 हजार 542 मतदाता हैं। इनमें 6 लाख 53 हजार 961 महिला मतदाता और 6 लाख 80 हजार 875 पुरुष वोटर हैं। सर्विस वोटर की संख्या 21768 हैं। विदेश में रह रहे 6 प्रवासी निर्वाचक हैं। इसके अलावा तीसरे जेंडर के 6 मतदाता हैं।

कहां कितने मतदाता

मतदाताओं के विधानसभा वार आंकड़े

विधानसभा क्षेत्र     कुल वोट      महिलाएं     पुरूष
नूरपुर              93716       45176        48540
इंदौरा              93243       44501        48742
फतेहपुर           90203       43982        46221
ज्वाली            101845      49684        52161
देहरा              85263       42054        43209
जस्वां परागपुर    79856       39008        40848
ज्वालामुखी        80141       39333        40808
जयसिंहपुर        85178       42588        42590
सुलाह           106976       53130        53846
नगरोटा           90962       44702        46260
कांगड़ा           83847       41427        42420
शाहपुर           89978       43801        46177
धर्मशाला         83828       41469        42359
पालमपुर        78449        38392        40057
बैजनाथ          91351       44714        46637

1625 मतदान केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

डॉ0 निपुण जिंदल ने बताया कि कांगड़ा जिले में 1625 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें शहरी क्षेत्र में 143 और ग्रामीण क्षेत्र में 1482 मतदान केंद्र हैं। 813 मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है।

30 पोलिंग बूथ ऐसे होंगे जिन्हें महिला चुनाव कर्मी संचालित करेंगी।

SHARE
Shailesh Bhatnagar

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago