होम / MoU Sign कांगड़ा जिले में 10 स्थानों पर पूर्व चेतावनी प्रणाली होगी विकसित

MoU Sign कांगड़ा जिले में 10 स्थानों पर पूर्व चेतावनी प्रणाली होगी विकसित

• LAST UPDATED : January 31, 2022

MoU Sign कांगड़ा जिले में 10 स्थानों पर पूर्व चेतावनी प्रणाली होगी विकसित

  • आईआईटी मंडी के साथ कांगड़ा जिला प्रशासन ने किया एमओयू साइन
  • सिंथेटिक एपर्चर रडार आधारित कांगड़ा जिले का प्रोफाइल भी होगा तैयार
  • शोध के लिए भी उपयोगी होगा भूस्खलन तथा आपदाओं का डाटा

इंडिया न्यूज, कांगड़ा :

MoU Sign : जिला प्रशासन तथा आईआईटी मंडी के बीच भूकंप, भूस्खलन जैसी प्राकृतिक खतरों से बचाव तथा मानिटरिंग के लिए कांगड़ा जिले के 10 विभिन्न स्थानों के लिए पूर्व चेतावनी प्रणाली तथा सिंथेटिक एपर्चर रडार आधारित कांगड़ा जिले का प्रोफाइल विकसित करने के लिए एमओयू हस्ताक्षरित किया गया।

यह जानकारी उपायुक्त कांगड़ा डा. निपुण जिंदल ने दी और बताया कि कांगड़ा जिला भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील जोन में आता है। इसके साथ ही भूस्खलन के कारण भी हर वर्षों लाखों का नुकसान झेलना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि भूस्खलन तथा भूकंप की पूर्व चेतावनी प्रणाली विकसित होने से नुक्सान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कमांद जिला मंडी के वैज्ञानिकों के साथ एक एमओयू साइन किया गया है।

उन्होंने बताया कि एमओयू के तहत सिंथेटिक एपर्चर रडार के माध्यम से भूकंप, भूस्खलन जैसे प्राकृतिक खतरों तथा कुछ जटिल प्रक्रियाओं को मापा जा सकता है।

इसी तकनीक को कांगड़ा जिले के लिए भी विकसित करने बारे एमओयू साइन किया गया। इसके साथ ही कांगड़ा जिले के 10 विभिन्न जगहों पर आधुनिक तकनीक से लैस पूर्व चेतावनी प्रणाली विकसित करने पर भी सहमति बनी है।

इसके साथ ही विभिन्न जगहों में चेतावनी के लिए हूटर तथा ब्लींकर्स भी स्थापित करने के लिए एमओयू साइन किया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व चेतावनी के टेक्स्ट मैसेज की व्यवस्था करने के लिए भी कहा गया है ताकि समय रहते लोगों तक सूचना पहुंच सके।

उन्होंने कहा कि आईआईटी मंडी के वैज्ञानिक इस प्रोजेक्ट के तहत भूस्खलन एवं प्राकृतिक आपदाओं के डाटा का अनुसंधान के लिए भी उपयोग कर सकते हैं ताकि प्राकृतिक आपदाओं से आम जनमानस के बचाव के लिए भविष्य में बेहतर कार्य किया जा सके।

उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट की फंडिंग आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए समय भी निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर एडीएम रोहित राठौर भी उपस्थित थे, जबकि आईआईटी कमांड प्रशासन की ओर से वर्चअल तौर पर एमओयू साइन किया गया। MoU Sign

Read More : CM Instructions एनएच-707 के पांवटा साहिब-गुम्मा-फेडिज के निर्माण कार्य में गति लाएं कंपनियां

Connect with us : Twitter | Facebook | Youtube

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox