होम / MP Kishan Kapoor आर्थिक सुदृढ़ता प्रदान करने वाला बजट

MP Kishan Kapoor आर्थिक सुदृढ़ता प्रदान करने वाला बजट

• LAST UPDATED : February 1, 2022

MP Kishan Kapoor आर्थिक सुदृढ़ता प्रदान करने वाला बजट

इंडिया न्यूज, चम्बा :

MP Kishan Kapoor : कांगड़ा-चम्बा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद किशन कपूर ने केंद्र द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2022-23 के बजट को ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों के लिए आर्थिक सुदृढ़ता प्रदान करने वाला बजट बताया है।

उन्होंने कहा है कि देश के ग्रामीण क्षेत्रों तक ई-सुविधाएं पहुंचाने के लिए सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आप्टिकल फाइबर बिछाने का काम आगामी 2-3 वर्षों में पूरा कर लेगी जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी डिजिटल संसाधन प्राप्त होंगे।

उन्होंने कहा है कि पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को वित्तीय सहायता योजना की धनराशि बढ़ाने से हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य को उत्पादकपरक पूंजी निवेश में समुचित सहायता मिलेगी।

देश के 1.5 लाख डाकघरों में कोर बैंकिंग प्रणाली प्रारंभ होने से अब ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधा प्राप्त करने के लिए बैंकों पर अधिक आश्रित नहीं रहना पड़ेगा।

पिछले 2 वर्षों से कोविड महामारी की चुनौती के बावजूद देश में विकास की गति को आगामी कई वर्षों तक निरंतर बनाएं रखने के लिए यह बजट अवश्यमेव एक मील पत्थर साबित होगा।

उन्होंने देश के आकांक्षी जिलों में महत्वाकांक्षी ब्लाकस कार्यक्रम के माध्यम से विकास को और अधिक गति प्रदान करने के संकल्प पर भी केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। MP Kishan Kapoor

Read More : Union Budget देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण दस्तावेज सिद्ध होगा बजट: सीएम

Connect with us : Twitter | Facebook | Youtube

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox