Mukesh agnihotri: उप मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में भाषा एवं संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण

India news (इंडिया न्यूज़), Mukesh agnihotri, बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh agnihotri) आज बिलासपुर में भाषा एवं संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण प्रॉपर्टी है और इसके रिपेयर के लिए फर्नीचर लगाने के लिए उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं और जल्द ही यह भव्य ऑडिटोरियम पूर्णतया बनकर तैयार हो जाएगा।

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh agnihotri) देर रात बिलासपुर सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने जल शक्ति विभाग, एचआरटीसी और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ जिला बिलासपुर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। विभाग की बैठक में अधिकारियों से उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर पूर्ण समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करें।

उपमुख्यमंत्री ने ली योजनाओं की जानकारी

इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, पूर्व विधायक बंम्बर ठाकुर व प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव विवेक कुमार ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन विभिन्न पेयजल व सिंचाई योजनाओं के बारे अवगत करवाया। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सभी योजनाओं को समय पर पूरा करने के जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारियों को श्री नैना देवी जी से राजधानी दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा चलाने के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने 23वां विशाल भगवती जागरण में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए शीश नवाया और माता रानी का आशीर्वाद लिया। माता रानी से प्रदेश के सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की।

ये नेता रहे उपस्थित

उपमुख्यंत्री के निरीक्षण के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्षा अंजना धीमान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव विवेक कुमार, उपमंडलाधिकारी अभिषेक गर्ग, चीफ़ इंजीनियर जल शक्ति विभाग विजय ढटवालिया, जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी सहित कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा पूर्व विधायक बाबू राम गौतम, प्रदेश कांग्रेस महासचिव विकास ठाकुर व विवेक कुमार , जिला पार्षद गौरव शर्मा व कांग्रेस नेता बसंत राम संघु सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े- NCC cadet: ग्रुप कमांडर रोहित दत्ता बोले- जिम्मेदारी के साथ बने…

SHARE
Ashish Mishra

Journalist, India News.

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago